Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sai Pallavi Visits Puttaparthi Sings Bhajans At Sri Sathya Sai Baba Centenary Celebrations

साई पल्लवी: 'रामायण' की सफलता के बाद एक्ट्रेस पहुंचीं पुट्टपर्थी, साईं बाबा के भजन में डूबीं; वीडियो हुआ वायरल

Mon, 23 Nov 2026 04:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 23 Nov 2026 04:30 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' की शानदार सफलता के बाद अभिनेत्री साई पल्लवी आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचीं। 
  • इस दौरान एक्ट्रेस ने वहां पूजा अर्चना कर भजन भी गाए। 
  • बता दें कि, साई पल्लवी श्री सत्य साईं बाबा की बड़ी भक्त हैं।

विज्ञापन
Sai Pallavi Visits Puttaparthi Sings Bhajans At Sri Sathya Sai Baba Centenary Celebrations
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

23 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती के मौके पर पुट्टपर्थी में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान साई पल्लवी भी इन समारोहों में शामिल हुईं। यहां वह दूसरे भक्तों के साथ भजन गाती और भगवान की भक्ति में लीन नजर आईं।
विज्ञापन


पुट्टपर्थी पहुंचीं साई पल्लवी
साई पल्लवी को अक्सर नए साल और खास मौकों पर पुट्टपर्थी में देखा जाता है। अब प्रशांति निलयम के साई कुलवंत हॉल से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस आंखें बंद करके प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ वीडियो में वह दूसरे भक्तों के साथ भजन गाती भी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


एक फैन ने सोमवार को होने वाले शताब्दी समारोह का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें कई महिलाएं भजन गाते हुए आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके साथ सबसे आगे साई पल्लवी भी चल रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद सादे सलवार सूट में दिखाई दीं। समारोह के लिए पूरे पुट्टपर्थी को रंग-बिरंगे झंडों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस से भी मिलीं एक्ट्रेस
जब रविवार शाम को फैंस को पता चला कि साई पल्लवी पुट्टपर्थी में मौजूद हैं, तो कई लोग प्रार्थना हॉल के बाहर उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गए। कुछ देर बाद एक्ट्रेस बाहर आईं और फैंस का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया। इसके बाद वह वापस प्रार्थना के लिए चली गईं। इस दौरान उन्होंने उनसे मिलने आए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। खास मौके पर एक्ट्रेस पारंपरिक सिल्क साड़ी पहने नजर आईं।

फिल्म 'रामायण' के बारे में 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- रामायण: रोम में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, वेटिकन के कार्डिनल ने की कहानी और विजुअल्स की जमकर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed