Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall uttarakhand tourists flock to chakrata hoping to witness first snowfall as winter sets In

उत्तराखंड: दूर-दराज के शहरों से बर्फ तलाशने चकराता आ रहे पर्यटक, हिमालय की बर्फीली चोटियां देख मोहित हो रहे

Mon, 23 Nov 2026 11:33 AM IST
Renu Saklani जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: Renu Saklani Updated Mon, 23 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

सर्द मौसम के बीच चकराता की वादियों में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। हर किसी को आसमान से गिरती बर्फ और सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियों का इंतजार है। फिलहाल छावनी बाजार से दिख रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं।

विज्ञापन
Snowfall uttarakhand tourists flock to chakrata hoping to witness first snowfall as winter sets In
चकराता में बर्फबारी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों पर सर्दी की दस्तक के साथ ही चकराता में बर्फबारी का इंतजार पर्यटकों को यहां खींचने लगा है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में बर्फ गिरने की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल पर्यटक छावनी बाजार से ही हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का दीदार कर रहे हैं। उन्हें इंतजार है उस पल का, जब चकराता की पहाड़ियां भी सफेद चादर ओढ़ लेंगी।

विज्ञापन

चकराता में इन दिनों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और देहरादून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। कई पर्यटक बर्फबारी की संभावना को देखते हुए वीकेंड पर घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं। पर्यटकों के लिए यहां का ठंडा मौसम, देवदार के जंगल और दूर तक नजर आती हिमालय की चोटियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

विज्ञापन

पारंपरिक उत्पादों में भी रुचि दिखा रहे पर्यटक
बर्फबारी की संभावना ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिला दिए हैं। होटल, रिसोर्ट, कैंप और होम स्टे संचालकों को आगामी वीकेंड और दिसंबर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी होने पर चकराता के साथ ही लोखंडी, कोटी-कनासर और देववन की ओर पर्यटकों का रुख बढ़ जाता है। इससे ठहरने और खानपान से लेकर स्थानीय बाजार तक कारोबार को गति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में पर्यटक पारंपरिक उत्पादों में भी रुचि दिखा रहे हैं। जौनसार-बावर की राजमा, गहत, उड़द, मंडुवा और अन्य स्थानीय दालों की खरीदारी कर रहे हैं। पर्यटकों के लिए पहाड़ों की सैर के साथ स्थानीय खानपान और उत्पादों का स्वाद लेना भी यात्रा का हिस्सा बन रहा है।

बर्फबारी के इंतजार में होटल, होम स्टे और कैंप

चकराता में सर्दियों के दौरान ठहरने के लिए होटल और रिसोर्ट में बोन फायर, गाला डीनर, ग्रुप पार्टी आदि की तैयारी की है। कैपिंग साइट में पर्यटकों खुले आसमान के नीचे पहाड़ों का नजारा लेने का अनुभव भी मिलता है। होम स्टे में पर्यटक स्थानीय रहन-सहन और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी की पहली खबर के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और वीकेंड की पूछताछ में तेजी आएगी।

चकराता के प्रमुख पर्यटन स्थल

लोखंडी : बर्फबारी और हिमालय की चोटियों का खूबसूरत नजारा

देववन : देवदार के घने जंगल और हिमालय का विहंगम दृश्य।

कोटी-कनासर : विशाल देवदार के पेड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध।

टाइगर फॉल : ऊंचाई से गिरता खूबसूरत झरना।

चिलमिरी टॉप : सूर्यास्त और पहाड़ों के मनोरम दृश्य।

रामताल गार्डन : प्राकृतिक तालाब, बगीचा और पक्षियों का संसार।

बुुधेर गुफा : प्राकृतिक गुफाओं को देखने का रोमांचक अनुभव।

मोइला टॉप : बुग्याल से हिमालय की चोटियों और घाटियों का खुला नजारा दिखता है

बर्फबारी देखने की उम्मीद लेकर चकराता आए हैं। यहां का मौसम और पहाड़ों से दिखाई देने वाली हिमालय की बर्फीली चोटियां बेहद खूबसूरत हैं। अगर जल्द बर्फबारी होती है तो यहां की यात्रा यादगार बन जाएगी।  - गीतिका, पर्यटक, दिल्ली

ये भी पढे़ं...राजनीति: हरिद्वार में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर दिग्गजों के दौरों और आयोजनों से रखा फोकस

यहां आकर ऐसा लगता है जैसे प्रकृति के बीच कुछ पल ठहर गए हों। हिमालय की बर्फीली चोटियां देखकर मन खुश हो गया। अब बस इंतजार है कि चकराता में भी बर्फबारी हो और पहाड़ों को सफेद चादर में देखने का सपना पूरा हो। - सुमित रोहिला, पर्यटक, दिल्ली

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed