{"_id":"6b03c17508de6b2fe20929c8","slug":"ankita-bhandari-case-parents-file-complaint-against-former-bjp-leader-vinod-arya-and-lawyer-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर
Mon, 23 Nov 2026 10:00 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:00 AM IST
सार
अंकिता भंडारी से जुड़े मामले में एक बार फिर नया विवाद सामने आया है। हरिद्वार में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी निजी बातचीत सार्वजनिक किए जाने पर माता-पिता ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लेकर दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अंकिता के माता-पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने रविवार देर शाम राजपुर थाने पहुंचकर पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी दिवंगत बेटी की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक कर उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
विज्ञापन
अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी समाजसेवी योगिता भयाना के साथ थाने पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बेटी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक कर उसे बदनाम किया गया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, नौ मंत्र साधे
विज्ञापन
थाने के बाहर सोनी देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस बेटी को न्याय मिलना चाहिए, उसकी निजी चैट सार्वजनिक कर माता-पिता को ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई बात रखनी थी तो उसे अदालत में रखना चाहिए था, न कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेटी के चरित्र पर सवाल उठाने चाहिए थे। योगिता भयाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल वकील का बार लाइसेंस रद्द करने की मांग भी उठाई।
