Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Prelims Result 2026 Out at sbi.bank.in, Mains Exam on November 26 and 27

एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026: प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे देखें अपना स्कोर, कब होगी मुख्य परीक्षा?

Thu, 19 Nov 2026 10:34 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 
  • प्रीलिम्स में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
  • मुख्य परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
SBI Clerk Prelims Result 2026 Out at sbi.bank.in, Mains Exam on November 26 and 27
एसबीआई - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जूनियर एसोसिएट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परिणाम पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी एसबीआई के करियर पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इन्हें देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क की मुख्य परीक्षा कब होगी?

प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तय की जाएगी। अंतिम चयन निर्धारित पात्रता और स्थानीय भाषा से जुड़ी शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।

Local Language Proficiency Test भी हो सकता है

जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में भर्ती से संबंधित निर्धारित स्थानीय भाषा का अध्ययन नहीं किया है, उन्हें स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Proficiency Test) में शामिल होना पड़ सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी भाषा संबंधी पात्रता की जांच भर्ती अधिसूचना के अनुसार करनी चाहिए। मुख्य परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

SBI Clerk Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाएं।
  3. इसके बाद Current Openings पर क्लिक करें।
  4. जूनियर एसोसिएट भर्ती की अधिसूचना खोजें। इसका विज्ञापन नंबर CRPD/CR/2026-27/17 है।
  5. SBI Clerk Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  6. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।
  7. व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed