{"_id":"6b0930186fb69883e1091145","slug":"nathan-lyon-reportedly-set-to-be-dropped-from-australia-squad-for-home-tests-against-new-zealand-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: कीवियों के खिलाफ नाथन लियोन को नहीं मिलेगा मौका! टेस्ट टीम से दिख सकते हैं बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: कीवियों के खिलाफ नाथन लियोन को नहीं मिलेगा मौका! टेस्ट टीम से दिख सकते हैं बाहर
Fri, 27 Nov 2026 12:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:54 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन को न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह मिलने की संभावना नहीं है। चयनकर्ता उनके हालिया खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर रख सकते हैं।
विज्ञापन
नाथन लियोन
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिलने की संभावना नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता आगामी सीरीज के लिए लियोन के नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज नौ दिसंबर से शुरू होनी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के सफल गेंदबाजों में शामिल हैं लियोन
39 साल के लियोन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 577 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे केवल महान स्पिनर शेन वॉर्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं। लियोन पिछले एक दशक से अधिक समय से ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और टीम की कई बड़ी सफलताओं में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब भी शामिल है।
पिछले कुछ समय से हालांकि, लियोन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पिछले 12 टेस्ट मैचों में वह केवल एक बार चार विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 39 विकेट हासिल किए हैं और उनका औसत 29.38 रहा है। वहीं, इस साल उनका प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा है। चार टेस्ट मैचों में उन्होंने केवल 10 विकेट लिए हैं, जबकि उनका गेंदबाजी औसत 41.20 और स्ट्राइक रेट 93.9 रहा है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/25 रहा है।

क्या है चयनकर्ताओं की रणनीति?
लियोन को टीम से बाहर रखने के पीछे चयनकर्ताओं की रणनीति क्या है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि उनकी जगह किसी दूसरे स्पिनर को मौका दिया जा सकता है या फिर घरेलू परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन हो सकता है। पिछले एशेज सीरीज में भी लियोन को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पर्थ टेस्ट में उन्होंने केवल दो ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्हें ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, एडिलेड टेस्ट में उनकी वापसी हुई, लेकिन चोट के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में भी लियोन का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लियोन ने तीन टेस्ट मैचों में छह विकेट लिए और उनका औसत 43.66 रहा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट झटके। हार्मर ने इस दौरान छह विकेट और एक बार 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया।

लियोन को मिल रही चुनौती
लियोन को घरेलू क्रिकेट में भी कड़ी चुनौती मिल रही है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में उनका मुकाबला मिचेल स्वेपसन से हुआ था। इस मैच में लियोन दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ चार विकेट ले सके, जबकि स्वेपसन ने क्वींसलैंड की ओर से 11 विकेट हासिल किए। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मिचेल स्वेपसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं और 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2022 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला था। मौजूदा शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में स्वेपसन शानदार फॉर्म में हैं। वह पांच मैचों में 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 16.91 है।
वहीं, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कोरी रोचिचियोली भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने शेफील्ड शील्ड में अब तक 18 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने तस्मानिया के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक भी लगाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत करीब 19 का है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पिन विभाग को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। लियोन जैसे अनुभवी गेंदबाज की जगह स्वेपसन या रोचिचियोली में से किसी को मौका मिलता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।