Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test: New Zealand batter Tom Blundell happy with came back reveal second day strategy

भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे दिन कितने स्कोर तक पहुंचना रहेगा कीवी टीम का लक्ष्य? ब्लंडेल ने बताई रणनीति

Fri, 27 Nov 2026 02:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Nov 2026 02:48 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने तीसरे सत्र में वापसी की जिसमें टॉम ब्लंडेल का योगदान अहम रहा। ब्लंडेल टीम की वापसी से खुश हैं और उन्होंने बताया है कि दूसरे दिन टीम का लक्ष्य क्या होगा।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test: New Zealand batter Tom Blundell happy with came back reveal second day strategy
टॉम ब्लंडेल - फोटो : Black caps

विस्तार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 246 रन बनाने से वह खुश हैं और अब उनके लिए सबसे बड़ा काम इस चुनौतीपूर्ण पिच पर 300 रन का आंकड़ा पार करना है। भारत की तरफ से आकाशदीप सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने कसी गेंदबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों को सराहा 
ब्लंडेल ने कहा कि वह और ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्लंडेल ने कहा, शुरू में पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन गेंद पूरे दिन काफी तेजी से अंदर आती रही। हमने पहले दिन जो स्कोर बनाया उससे हम खुश हैं। अगर हम दूसरे दिन की बात करें तो मेरे और ग्लेन के सामने बड़ा काम स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाना होगा। यह आंकड़ा आदर्श होगा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरे दिन काफी अच्छी गेंदबाजी की। उनकी स्विंग होती गेंद का सामना करना काफी मुश्किल था, लेकिन मुझे लगता है कि उन सभी ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करियर को लेकर क्या बोले ब्लंडेल? 
अपने करियर के बारे में ब्लंडेल ने कहा कि एक ही प्रारूप का खिलाड़ी होना थोड़ा मुश्किल है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2024 में खेला था और 2023 के बाद से उन्होंने कोई वनडे मैच नहीं खेला है। उन्होंने कहा, मैं अगर पिछले सत्र के अपने प्रदर्शन पर गौर करूं तो घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूप में शायद यह मेरा सबसे अच्छा सत्र रहा था। कई बार मुझे एक ही प्रारूप का क्रिकेटर बनकर अच्छा नहीं लगता क्योंकि ऐसा भी समय आता है जब आप तीन-चार महीने तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते और फिर अचानक आपको भारत में टेस्ट मैच खेलना पड़ता है। इसलिए कभी-कभी यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा खेल अभी काफी अच्छी स्थिति में है। आज क्रीज पर समय बिताकर और लय हासिल करके अच्छा लगा।

जब ब्लंडेल से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह न्यूजीलैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेलेंगे, उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास था कि मैं न्यूजीलैंड के लिए खेलूंगा। शायद एक मैच ही खेलूं, लेकिन 50 मैच खेलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। वैसे मैं आंकड़ों में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed