Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India spinner Harbhajan Singh recalled India's historic 2001 Test triumph over Australia

हरभजन सिंह: पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने करियर के यादगाल पलों को याद किया, इस टेस्ट जीत को बताया सबसे खास; जानें

Thu, 26 Nov 2026 03:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को याद किया। हरभजन ने उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
Former India spinner Harbhajan Singh recalled India's historic 2001 Test triumph over Australia
हरभजन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के सबसे यादगार पलों को याद करते हुए 2001 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कोलकाता टेस्ट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में जीत दिलाने वाले रन बनाना उनके करियर का बेहद खास अनुभव था।  
विज्ञापन

हरभजन ने उस मैच को किया याद 
हरभजन ने याद किया कि जब भारत जीत के करीब था, तब उन्होंने जरूरी रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक माना जाता है। पूर्व स्पिनर ने बताया कि गेंदबाजी से पहले मैक्ग्रा की फील्ड सेटिंग ने उनकी सोच को कैसे प्रभावित किया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने फील्ड में बदलाव करके भ्रम पैदा करने की कोशिश की थी। हरभजन को लगा कि शायद शॉर्ट-पिच गेंद आएगी, लेकिन मैक्ग्रा ने यॉर्कर फेंक दी। हालांकि, हरभजन ने समय रहते अपना बल्ला नीचे किया और गेंद को खाली जगह की तरफ मोड़ दिया।

हरभजन ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, आखिर में जब मेरी बारी आई, तो जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी और ग्लेन मैक्ग्रा गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे याद है कि उन्होंने फील्ड बदल दी थी। उन्होंने प्वाइंट से फील्डर को हटाकर एक अतिरिक्त फील्डर गली में लगा दिया था, ताकि मुझे लगे कि वह शायद शॉर्ट बॉल फेंकेंगे। फील्ड जिस तरह से सेट की गई थी, उसे देखकर मैं बाउंसर के लिए तैयार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉलोऑन खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात 
कोलकाता टेस्ट में फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होने के बाद सौरव गांगुली की टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बेहतरीन वापसी की। उन्होंने पहली पारी में मिले बड़े अंतर को पाटते हुए ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों से हराया था। इस शानदार वापसी में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की अहम भूमिका रही। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए एक ऐतिहासिक साझेदारी की, जिसमें लक्ष्मण ने 281 और द्रविड़ ने 180 रन बनाए। इस साझेदारी ने मैच की पूरी दिशा ही बदल दी थी।

हरभजन सिंह ने उस मैच में पहले ही गेंद से बड़ा प्रभाव छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में कुल 13 विकेट झटके थे। इसके बाद मैच के अंतिम क्षणों में उन्हें जहीर खान के साथ भारत को जीत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली। हरभजन ने यह जिम्मेदारी शानदार ढंग से निभाई और भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका अदा की। पूरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2001 में उनका प्रदर्शन असाधारण रहा। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 32 विकेट हासिल किए और भारत की सीरीज जीत के सबसे बड़े नायकों में से एक बनकर उभरे थे।

हरभजन ने कहा, उन्होंने मुझे चकमा दे दिया। उन्होंने एक यॉर्कर फेंकी और मेरा बल्ला बिल्कुल सही समय पर नीचे आया। गेंद ठीक उसी दिशा में गई, जहां से उन्होंने प्वाइंट फील्डर को हटा लिया था। वहां कोई फील्डर नहीं था और जैसे ही गेंद आगे निकली, मुझे नहीं लगता कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी इतनी तेजी से दौड़ने की कोशिश की होगी। जीत दिलाने वाले रन बनाने का वह पल हमेशा मेरे साथ रहेगा, क्योंकि बात सिर्फ उन दो रनों की नहीं थी, बल्कि तमाम मुश्किलों से गुजरने के बाद उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने की थी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का सिलसिला किया था खत्म 
कोलकाता की इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16 टेस्ट जीत के शानदार सिलसिले को भी खत्म किया था और यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक अहम मोड़ बन गया। मेहमान टीम (ऑस्ट्रेलिया) विश्व क्रिकेट की सबसे दबदबे वाली टीमों में से एक के रूप में भारत आई थी, लेकिन गांगुली की टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरी सीरीज की तस्वीर ही बदल दी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर देखने को मिलेगी, क्योंकि 21 जनवरी से पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed