Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raigarh eight petrol pumps sealed rule violation

रायगढ़: नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई, आठ पेट्रोल पंपों की बिक्री बंद कर किया सील

Thu, 26 Nov 2026 10:44 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Thu, 26 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

रायगढ़ जिले में नियमों और ग्राहक सुविधाओं की अनदेखी पर प्रशासन ने आठ पेट्रोल पंपों को सील कर दिया है। संयुक्त जांच टीम को शौचालय, पेयजल, हवा और फर्स्ट ऐड जैसी सुविधाओं में कमी मिली।

विज्ञापन
raigarh eight petrol pumps sealed rule violation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में नियमों की अनदेखी और आवश्यक नागरिक सुविधाओं के अभाव पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर आठ पेट्रोल पंपों का विक्रय आगामी आदेश तक बंद कर उन्हें सील कर दिया है।
विज्ञापन


जांच दल को निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए निर्धारित मानकों का गंभीर उल्लंघन मिला। इन प्रतिष्ठानों पर मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल (प्रदाय तथा वितरण विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश, 2005 और एलओआई की शर्तों का पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


अनियमितता मिलने पर हुई कार्रवाई
जांच टीम ने अंगुरी पेट्रोलियम, श्री हरि पेट्रोलियम, श्री बजरंग फ्यूल्स, खरसिया के अंजोरीपाली स्थित राधाकिशन फ्यूल्स और राजपुर के नरेंद्र केएसके को सील किया। इसके साथ ही कुरमापाली स्थित एमएस हेमकुंड फ्यूल्स, जूटमिल स्थित मेसर्स रायगढ़ सिटी फ्यूल्स और धरमजयगढ़ के बाबा फिलिंग स्टेशन में भी अनियमितताएं पाई गईं। इन सभी प्रतिष्ठानों में उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी के कारण नियमानुसार बिक्री रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियादी सुविधाओं की जांच जारी रहेगी
प्रशासन ने पहले ही जिले के सभी पेट्रोल पंपों में महिला व पुरुष ग्राहकों के लिए पृथक स्वच्छ शौचालय, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निरीक्षण में कई स्थानों पर सफाई नहीं मिली।


इसके अलावा वाहनों में नि:शुल्क हवा भरने की व्यवस्था, फर्स्ट ऐड बॉक्स, शिकायत व सुझाव पेटी तथा आपातकालीन संपर्क सुविधा भी गायब पाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने तेल कंपनियों और संचालकों को पंपों के एप्रोच एरिया में सुधार करने का निर्देश दिया है ताकि वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए जिलेभर में पेट्रोल पंपों की जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed