{"_id":"6b07cc63b470654a01010734","slug":"cg-bjp-congress-clash-on-indian-constitution-deepak-baij-and-shatabdi-pandey-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने: संविधान पर छिड़ी रार; शताब्दी बोलीं- अपना इतिहास देखें कांग्रेसी, दीपक का जवाब- ये राजनीतिक पाखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने: संविधान पर छिड़ी रार; शताब्दी बोलीं- अपना इतिहास देखें कांग्रेसी, दीपक का जवाब- ये राजनीतिक पाखंड
Thu, 26 Nov 2026 11:36 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:36 AM IST
सार
भारतीय संविधान को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी और कांग्रेस में रार छिड़ी हुई है। मामले में जमकर राजनीति हो रही है। दोनों एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि संविधान बचाने का नारा लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास और वर्तमान आचरण को देख लें।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, पीसीसी चीफ दीपक बैज
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भारतीय संविधान को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी और कांग्रेस में रार छिड़ी हुई है। मामले में जमकर राजनीति हो रही है। दोनों एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि संविधान बचाने का नारा लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास और वर्तमान आचरण को देख लें। जिस पार्टी ने सत्ता के लिए बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया, वही आज संविधान की सबसे बड़ी रक्षक बनने का पाखंड कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2015 से 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई, ताकि संविधान के महत्व और डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर के योगदान के प्रति देश में जागरुकता बढ़े। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जिन डॉ. अम्बेडकर को संसदीय चुनावों में हराने की साजिश करके कदम-कदम पर अपमानित किया। जब देश में भाजपा समर्थित सरकार थी, तब डॉ. अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
'कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 को बर्खास्त किया'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की अवमानना के अनेक उदाहरणों से भरा है। सन 1959 में केरल की निर्वाचित सरकार को अनुच्छेद 356 के तहत बर्खास्त किया गया। 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को बंधक बनाया। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया, प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई और नागरिकों के मौलिक अधिकार कुचले गए। 42वें संविधान संशोधन के जरिए संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका के अधिकारों के संतुलन को प्रभावित करने वाले प्रावधान किए गए।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार- संविधान विरोधी है बीजेपी का डीएनए
मामले में पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की ओर से संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनीतिक पाखंड है। भाजपा का डीएनए संविधान विरोधी है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने तय कर लिया था कि यदि 400 से अधिक सीटें आ जाएगी तो संविधान बदल देंगे। देश की जनता ने भाजपा को 240 में समेट दिया तो उनकी मंशा पूरी नहीं हुई। संविधान बदलने के भाजपाई मंशा के कारण देश भर में भाजपा के खिलाफ माहौल बना तो भाजपा मजबूरी में संविधान की पैरोकार बनने का ढोंग करती है। कांग्रेस ने गांधी जी के नेतृत्व में देश को आजादी दिलाई, लोकतंत्र की बुनियाद नेहरू ने रखा, बी.आर. अंबेडकर के प्रयासों से हमें दुनिया का बेहतरीन, लिखित संविधान मिला लेकिन भाजपा की बदनीयती संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है।
'संविधान विरोधी है बीजेपी'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा तो मुखौटा है, उनके पित्र संगठन आरएसएस को आरंभ से ही संविधान से शिकायत रही है। शिकायत समता और समानता के अधिकार से रही है। दलित, आदिवासी, पिछड़ों को अधिकार संपन्न बनाने से इन्हें शिकायत रही है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा की ओर से संविधान को अपनाने के महज़ 4 दिन के भीतर ही आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर ने संविधान की कठोर आलोचना की थी। कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है, उसके बाद से लगातार संघ प्रमुखों के संविधान विरोधी बयान आते रहे। के. सुदर्शन ने अप्रैल 2000 में आरएसएस संघचालक बनने के बाद कहा “भारत के संविधान को समाप्त कर देना चाहिए। उसके स्थान पर धर्म ग्रंथो पर आधारित संविधान लिखा जाना चाहिए।“ लगभग यही बात है मोहन भागवत ने भी कही संविधान में बदलाव की वकालत की, कर्नाटक की सभा में कहा कि दो तिहाई का बहुमत इसलिए चाहिए ताकि संविधान बदला जा सके।
