Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Relief for AYUSH Department pharmacists in a 10-year-old dispute

छत्तीसगढ़: आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को 10 साल पुराने विवाद में राहत, चार महीने में वेतन निर्धारण के आदेश

Mon, 23 Nov 2026 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 02:43 PM IST
सार

उच्च न्यायालय ने आयुष विभाग के फार्मासिस्ट ग्रेड-दो कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2006 से स्वास्थ्य विभाग के समान वेतनमान और 2,400 रुपये ग्रेड-पे देने का आदेश दिया है। राज्य सरकार को चार महीने में वेतन पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Relief for AYUSH Department pharmacists in a 10-year-old dispute
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च न्यायालय ने राज्य के आयुष विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट ग्रेड-दो के कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए 1 अप्रैल 2006 से समान वेतनमान और ग्रेड-पे का भुगतान करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। न्यायालय के इस फैसले के अनुसार पात्र फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के समान ही 5,200-20,200 रुपये के वेतनमान के साथ 2,400 रुपये का ग्रेड-पे दिया जाएगा। राज्य सरकार अब तक आयुष विभाग के कर्मचारियों को यह लाभ 1 जनवरी 2016 से दे रही थी। उच्च न्यायालय के इस निर्णय से कर्मचारियों के वेतन निर्धारण तथा सेवा संबंधी लाभों में व्यापक सुधार होगा।

विज्ञापन


आयुष विभाग के कर्मचारियों की याचिका
इस प्रकरण में आयुष विभाग के पांच फार्मासिस्ट ग्रेड-दो कर्मचारियों ने बिलासपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता कर्मचारियों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग में समान पद पर सेवाएं दे रहे फार्मासिस्टों को 1 अप्रैल 2006 से 2,400 रुपये ग्रेड-पे की सुविधा मिल रही है। इसके विपरीत आयुष विभाग में तैनात कर्मचारियों को इसी लाभ के लिए 1 जनवरी 2016 की तिथि तय की गई है। कर्मचारियों ने प्रशासन के इस दोहरे मापदंड को अनुचित बताते हुए समान कार्य के आधार पर समान वेतनमान और ग्रेड-पे लागू करने की मांग अदालत से की थी।
विज्ञापन


अदालत में रखी गईं महत्वपूर्ण दलीलें
उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता रेशम लाल जायसवाल ने कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। उन्होंने अदालत को बताया कि स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग दोनों में फार्मासिस्ट ग्रेड-दो के पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता तथा कार्य की प्रकृति पूरी तरह एक समान है। ऐसे में दोनों विभागों के कर्मचारियों के लिए वेतन लाभ की प्रभावी तारीखें अलग-अलग रखना पूरी तरह से अनुचित है। न्यायालय ने मामले के समस्त तथ्यों और पूर्व में दिए गए न्यायिक फैसलों का अध्ययन करने के बाद कर्मचारियों को राहत देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
न्यायालय के निर्देश के अनुसार अब आयुष विभाग के पात्र फार्मासिस्टों को 1 अप्रैल 2006 से 5,200-20,200 रुपये वेतनमान और 2,400 रुपये ग्रेड-पे का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन को पूर्व में जारी किए गए वेतन निर्धारण में आवश्यक संशोधन करना होगा और कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य सेवा संबंधी लाभों की नए सिरे से गणना करनी होगी। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को यह आदेश दिया है कि फैसले की प्रति प्राप्त होने या प्रस्तुत किए जाने की तारीख से चार महीने के भीतर यह संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की जाए। इस अवधि में संबंधित कर्मचारियों के दस्तावेज और सेवा अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा तथा उनकी पात्रता के अनुसार वेतन का पुनर्निर्धारण और अन्य लाभों का संशोधन सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed