Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambedkar birth anniversary to be observed as Constitution Day said CG Deputy CM arun Sao

संविधान दिवस के रूप में मनेगी अंबेडकर की जयंती: डिप्टी सीएम साव बोले-भाजपा समर्थित सरकार ने दिया था भारत रत्न

Mon, 23 Nov 2026 05:03 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 05:03 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों के आधार पर न्यू इंडिया के निर्माण का, विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर उसे पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को जितना सम्मान दिया, उतना कभी भी कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पूर्व सरकारों ने नहीं दिया। 

विज्ञापन
Ambedkar birth anniversary to be observed as Constitution Day said CG Deputy CM arun Sao
डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्रियों ने खुद को भारत रत्न दिया पर बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया। देश में जब भाजपा समर्थित सरकार बनी, तब जाकर डॉ. अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें करती है, जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई। वह संविधान के सम्मान का किस मुंह से दावा करती है। ये बातें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज सोमवार को बीजेपी जिला कार्यालय रजबंधा मैदान एकात्म परिसर रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। 
विज्ञापन



कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में हराने की साजिश रची 
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों के आधार पर न्यू इंडिया के निर्माण का, विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर उसे पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को जितना सम्मान दिया, उतना कभी भी कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पूर्व सरकारों ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के कद को छोटा करने की कोशिश की, ताकि उनका कद किसी नेहरू-गांधी परिवार के समकक्ष खड़ा न हो पाए। कांग्रेस ने डॉ. अम्बेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव में हराने की साजिश रची। 
विज्ञापन



इस वजह से संविधान दिवस के रूप में मनेगी अंबेडकर जयंती
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। हमारा यह संविधान 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में तैयार हुआ था। इस बार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती संविधान दिवस के रूप में मनाई जायेगी। संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। साव ने कहा कि जब हमने संविधान को अपनाया, तो उसे हमारे इतिहास से दूर कर दिया गया था, जिसे 2015 से फिर से प्रारंभ कर प्रधानमंत्री ने संविधान के प्रति और बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान को व्यक्त किया है। 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करना और उन विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



'भारत का संविधान दुनिया का श्रेष्ठ संविधान'
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य उनके विचारों को स्मरण करना और उन विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जनता में जागरूकता आए, इसी ध्येय को लेकर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री साव ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने आधुनिक भारत का सपना देखा और अपने सभी सदस्यों के अमूल्य सुझावों को समाहित करते हुए संविधान का निर्माण किया और जिन-जिन लोगों ने संविधान के निर्माण में योगदान किया है, उन सभी को नमन और प्रणाम है। आज भारत का संविधान दुनिया का श्रेष्ठ संविधान है और यह केवल कानूनों का संग्रह नहीं है, वास्तव में यह भारत की आत्मा को प्रतिबिंबित करता है। यह हमारे देश की 140 करोड़ जनता की आत्मा है, जो संविधान के रूप में हम सबके सामने है।



'भारत की ताकत विविधता में है'
मंत्री साव ने कहा कि यह संविधान हमें अधिकार देता है, तो अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसी बड़ी आजादी दी है, तो उसमें मर्यादा भी बताई गई है। हमारे संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत के शब्द "हम भारत के लोग" हमें यह एहसास कराते हैं कि भारत की ताकत इसकी विविधता में है। यह बड़ी महत्वपूर्ण बात है। यही हमें दुनिया के दूसरे देशों से अलग और बेहतर बनाती है। आज की वैश्विक स्थिति में पूरे विश्व की नजर भारत पर है और यह केवल और केवल भारत के संविधान की ताकत है, भारत की विशेषताओं के कारण आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed