Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Differently-abled athletes from GPM dominate at National Para-Swimming Championship; winning 6 medal

सीजी: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का दबदबा; छह मेडल पर किया कब्जा

Mon, 23 Nov 2026 07:33 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 07:33 PM IST
सार

पाल में 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में देशभर के दिव्यांग तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन खिलाड़ियों रोहित कुमार, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। 

विज्ञापन
CG: Differently-abled athletes from GPM dominate at National Para-Swimming Championship; winning 6 medal
राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का दबदबा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपना दबदबा मनवाया है। जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


भोपाल में 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में देशभर के दिव्यांग तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन खिलाड़ियों रोहित कुमार, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए और राष्ट्रीय खेल मंच पर जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक पर किया कब्जा
प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान तैराक  रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत सहित कुल तीन पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार समय दर्ज करते हुए रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। रोहित कुमार का प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने कांस्य पदक जीता
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के जन्तराम पनिका ने भी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए दो कांस्य पदक अर्जित किए। इसी तरह मोहनी मरावी ने एक कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों से जिले में पैरा खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ा है।


कलेक्टर से मिले पदक विजेता खिलाड़ी
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले तीनों पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर विजय दयाराम के. से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed