Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pinky Buffalo Two Feet Tall Buffalo Steals the Show at Pushkar Fair

वायरल: न गाय, न बछड़ा... पुष्कर मेले में दो फीट की इस भैंस के पीछे पड़े लोग, करोड़ों में बताई जा रही कीमत

Thu, 26 Nov 2026 03:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Nov 2026 03:46 PM IST
सार

Viral Video: राजस्थान के पुष्कर मेले में महाराष्ट्र से लाई गई दो फीट ऊंची भैंस पिंकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इसकी कीमत 20 लाख से एक करोड़ रुपये तक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Pinky Buffalo Two Feet Tall Buffalo Steals the Show at Pushkar Fair
एक करोड़ रुपये तक बताई जा रही कीमत - फोटो : इंस्टाग्राम@ rajendra_phagi

विस्तार

राजस्थान का पुष्कर मेला दुनियाभर में अपने अनोखे पशुओं और उनकी खरीद-बिक्री के लिए जाना जाता है। यहां हर साल दूर-दूर से पशुपालक अपने खास घोड़े, ऊंट और भैंस लेकर पहुंचते हैं। किसी पशु की लंबाई चर्चा में रहती है, तो कोई अपने वजन और शानदार नस्ल की वजह से लोगों का ध्यान खींचता है। लेकिन इस बार पुष्कर मेले में एक ऐसी भैंस पहुंची है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इसकी वजह न तो इसका वजन है और न ही कोई खास नस्ल, बल्कि इसका बेहद छोटा कद है। महज दो फीट ऊंची इस भैंस का नाम पिंकी है। अब इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से 1100 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची पिंकी
रिपोर्टों के मुताबिक पिंकी को महाराष्ट्र के ठाणे से राजस्थान के पुष्कर मेले में लाया गया है। इसके मालिक का नाम सोहिल शकील बताया जा रहा है। पिंकी को मेले तक पहुंचाने के लिए करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय किया गया। आमतौर पर पशु मेलों में लोग बड़े और हट्टे-कट्टे पशुओं को देखने पहुंचते हैं, लेकिन पिंकी ने अपनी छोटी सी कद-काठी से ही सबका ध्यान खींच लिया। मेले में आने वाले लोग उसे देखने के लिए रुक रहे हैं। कई लोग उसके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक के लिए पिंकी किसी अजूबे से कम नहीं है। यही वजह है कि मेले में वह चर्चा का खास केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajendra tailor (@rajendra_phagi)




एक करोड़ रुपये तक बताई जा रही कीमत
पिंकी की चर्चा सिर्फ उसके छोटे कद तक ही सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर उसकी कीमत को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। वायरल वीडियो और पोस्ट में उसकी कीमत 20 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। हालांकि, इन कीमतों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पिंकी के मालिक सोहिल शकील के मुताबिक उसका छोटा कद किसी विशेष नस्ल की वजह से नहीं है। उसका शारीरिक विकास प्राकृतिक रूप से सामान्य भैंसों की तरह नहीं हुआ। बताया जाता है कि उसकी मां की लंबाई भी सामान्य भैंसों के मुकाबले कम, करीब तीन फीट थी। उसकी मां रोजाना लगभग दो लीटर दूध देती थी।

अभी तक नहीं दिया है बच्चे को जन्म
पिंकी को लेकर एक और दिलचस्प बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, उसने अभी तक किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है। उसकी छोटी कद-काठी और शारीरिक बनावट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। यही वजह है कि पुष्कर मेले में पहुंची यह भैंस अपने आप में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़े-बड़े पशुओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली पिंकी अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed