Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   75 Year Old Man Pulls Rickshaw Despite Having Three Sons Video goes viral

75 साल की उम्र में रिक्शा खींचने को मजबूर दादा, बोले- तीन बेटे कमाते हैं, लेकिन कोई एक रोटी तक नहीं देता

Thu, 19 Nov 2026 04:51 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Nov 2026 04:51 PM IST
सार

Viral Video: तीन बेटे होने के बावजूद 75 साल के एक बुजुर्ग को अपना पेट भरने के लिए रिक्शा चलाना पड़ रहा है। आदित्य चौहान के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोग भावुक हैं और बेटों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।
 

विज्ञापन
75 Year Old Man Pulls Rickshaw Despite Having Three Sons Video goes viral
75 साल की उम्र में रिक्शा खींच रहे दादा - फोटो : इंस्टाग्रामadityachauhan17_youtube

विस्तार

कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों को पालने के लिए जिंदगीभर मेहनत करता है। उनकी जरूरतें पूरी करने से लेकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने तक, वह हर मुश्किल का सामना करता है। लेकिन जब उसी पिता को बुढ़ापे में सहारे की जरूरत होती है तो अगर बच्चे उसका साथ छोड़ दें, तो इससे ज्यादा दुखद क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 75 साल के बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हैं और नाराज भी। बुजुर्ग की उम्र में आराम करने के बजाय उन्हें अपना पेट पालने के लिए रिक्शा चलाना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि उनके तीन बेटे हैं, लेकिन उनका कहना है कि कोई भी उन्हें खाना तक नहीं देता।
विज्ञापन


75 साल की उम्र में रिक्शा खींच रहे दादा
वायरल वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग भागलपुर के बुधनाथ इलाके में रिक्शा चलाते हैं। कंटेंट क्रिएटर आदित्य चौहान की मुलाकात जब उनसे होती है, तो उनकी उम्र देखकर वह भी उन्हें रिक्शा चलाते देख हैरान रह जाते हैं। आदित्य कुछ देर बाद बुजुर्ग को रिक्शा पर बैठा देते हैं और खुद रिक्शा चलाने लगते हैं। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है। बातचीत में बुजुर्ग बताते हैं कि उनके तीन बेटे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें खाना नहीं देता। तीन बेटे होने के बावजूद उन्हें अपना पेट भरने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह रोज रिक्शा खींचकर अपना गुजारा कर रहे हैं। उनकी बातें सुनकर आदित्य भी भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aadi (@adityachauhan17_youtube)

विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ खरीदने को कहा तो दादा ने नहीं मांगा कुछ
वीडियो के आखिरी हिस्से में आदित्य बुजुर्ग से पूछते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। वह उनके लिए अपनी पसंद की कोई भी चीज खरीदने की बात कहते हैं। हालांकि, बुजुर्ग उनसे कुछ भी मांगने से इनकार कर देते हैं। वह बताते हैं कि उनके तीनों बेटे कमाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें एक रोटी तक नसीब नहीं होती। बुजुर्ग जिस सहजता से अपनी परेशानी बताते हैं, वह देखकर लोगों का दिल भर आया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी स्थिति पर दुख जता रहे हैं और उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं।

वीडियो देख बेटों पर भड़के यूजर्स
आदित्य चौहान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर '75 साल के दादा' कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 92 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। आदित्य ने इस मुलाकात का वीडियो तीन हिस्सों में पोस्ट किया है। कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में लोग बुजुर्ग की मदद करने की बात कह रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने उनके बेटों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा कि एक पिता ने अपने तीन बच्चों को पालकर बड़ा कर दिया, लेकिन तीनों बच्चे मिलकर भी अपने पिता का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे बेटों को शर्म आनी चाहिए। इस वीडियो ने एक बार फिर बुढ़ापे में माता-पिता की देखभाल और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed