{"_id":"6afee10af08f234181080021","slug":"unique-protest-in-purnia-students-beg-symbolically-at-university-and-vc-residence-over-20000-pending-certificates-purnea-news-c-1-1-noi1375-4949760-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिया विश्वविद्यालय में अनोखा प्रदर्शन: कुलपति से छात्रों के लिए मांगी भीख; 20000 के दस्तावेज अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिया विश्वविद्यालय में अनोखा प्रदर्शन: कुलपति से छात्रों के लिए मांगी भीख; 20000 के दस्तावेज अटके
Thu, 19 Nov 2026 06:19 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:19 PM IST
सार
पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में गुरुवार को सांकेतिक भीख मांगो कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक से सीमांचल के विद्यार्थियों के हित में काम करने की अपील की। छात्र नेताओं का आरोप है कि करीब 20 हजार विद्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्र और अंकपत्र अब तक लंबित हैं।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते छात्रनेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र हितों की अनदेखी के आरोपों को लेकर गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान विद्यार्थियों की समस्याओं की ओर खींचने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कुलपति और अन्य अधिकारियों से सांकेतिक रूप से भीख मांगी। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय में प्रशासनिक खींचतान के बीच हजारों विद्यार्थियों के जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अटके हुए हैं। इससे उन्हें उच्च शिक्षा और नौकरी के अवसरों में परेशानी हो रही है।
कुलपति और अधिकारियों से छात्रों के लिए मांगी भीख
यह सांकेतिक विरोध कार्यक्रम पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ. आलोक राज और पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों से सीमांचल के छात्र-छात्राओं के हित में काम करने की अपील की।
गुटबाजी में उलझे अधिकारी, छात्र परेशान: प्रदर्शनकारी
डॉ. आलोक राज और पीयूष पुजारा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि अधिकारियों का ध्यान छात्र समस्याओं के समाधान के बजाय आपसी गुटबाजी पर अधिक है। इसका खामियाजा सीमांचल के हजारों विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तीन साल बाद भी नहीं मिले अंकपत्र
प्रदर्शनकारी नेताओं ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले आयोजित दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति के समक्ष आनन-फानन में प्रमाण पत्र तो दे दिए गए थे, लेकिन संबंधित अंकपत्र अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब पिछले दीक्षांत समारोह में शामिल विद्यार्थियों को ही जरूरी दस्तावेज नहीं मिले हैं, तो आगामी दीक्षांत समारोह आयोजित करने की सार्थकता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
कुलपति आवास पर भी किया सांकेतिक प्रदर्शन
कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के अलावा कुलपति आवास भी पहुंचे। उस समय कुलपति कार्यालय में मौजूद नहीं थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आवास पर पहुंचकर अपनी मांग रखने के बावजूद कुलपति ने बाहर आकर उनकी समस्याएं सुनने या कोई आश्वासन देने की पहल नहीं की। इससे छात्र नेताओं में नाराजगी और बढ़ गई।
20 हजार विद्यार्थियों के दस्तावेज लंबित होने का दावा
छात्र नेताओं का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं के मूल प्रमाण पत्र और अंकपत्र लंबित हैं। दस्तावेज नहीं मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में दाखिला लेने और नौकरी के अवसरों का लाभ उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
आगामी दीक्षांत समारोह से पहले दस्तावेज देने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आगामी दीक्षांत समारोह से पहले सभी 20 हजार लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाए। विद्यार्थियों को उनके मूल प्रमाण पत्र और अंकपत्र सौंपे जाएं, ताकि उनका शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य प्रभावित न हो। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन आरोपों और मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।