Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   veerchand patel path patna one way traffic plan patna bihar news

पटना: वीरचंद पटेल पथ पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था, हाईकोर्ट के गेट नंबर-4 और 5 से आने-जाने के रास्ते बदले

Fri, 27 Nov 2026 05:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Nov 2026 05:35 PM IST
सार

Patna Traffic Update: बिहार की मौजूदा राजनीति के सभी प्रमुख दलों के कार्यालय का पता, यानी वीरचंद पटेल पथ आना-जाना थोड़ा अलग होगा। कल से एक नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो रही है, जिससे वीरचंद पटेल पथ का कुछ हिस्सा वन-वे हो जाएगा।

विज्ञापन
veerchand patel path patna one way traffic plan patna bihar news
पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी प्लान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पटना के वीरचंद पटेल पथ के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां वाहनों के बढ़ते दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पुलिस अधीक्षक, यातायात कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित व्यवस्था सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


वीरचंद पटेल पथ के आसपास पटना हाईकोर्ट, महत्वपूर्ण होटल, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालय स्थित हैं। इस वजह से इस इलाके में बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। यातायात के दबाव को कम करने, वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और अनावश्यक जाम रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के गेट नंबर-5 से होगी वाहनों की आवाजाही
नई व्यवस्था के तहत वीरचंद पटेल पथ से हाईकोर्ट के गेट नंबर-5 की ओर आने वाले वाहन बीएमपी पोस्ट-27 के सामने से प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद वाहन गेट नंबर-5 की ओर जाएंगे और गेट नंबर-4 से होते हुए मिलर हाईस्कूल के बगल से वीरचंद पटेल पथ पर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिलर हाईस्कूल की ओर से पटना हाईकोर्ट के गेट नंबर-4 की तरफ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गेट नंबर-4 से गेट नंबर-5 की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन भी बंद रहेगा। इसी तरह गेट नंबर-5 से बीएमपी पोस्ट-27 की ओर वाहनों के निकलने पर रोक रहेगी।


आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
यातायात पुलिस के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगी। अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। आम वाहन चालकों को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित वन-वे रूट का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed