Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Rebel 500 Relaunched India: Localisation Cuts Price , Gets New E-Clutch Variant

क्लच खींचे बिना बदलेगा गियर: होंडा रेबेल 500 की भारत में वापसी, हजारों रुपये सस्ती हुई बाइक; कितनी है कीमत?

Thu, 19 Nov 2026 03:13 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2026 03:13 PM IST
सार

  • होंडा रेबेल 500 भारत में लॉन्च।
  • शुरुआती कीमत 4.50 लाख रुपये।
  • ई-क्लच वेरिएंट भी हुआ पेश।
  • 471cc पैरेलल-ट्विन इंजन।

विज्ञापन
Honda Rebel 500 Relaunched India: Localisation Cuts Price , Gets New E-Clutch Variant
होंडा रेबेल 500 - फोटो : @BigWingIndia

विस्तार

होंडा ने रेबेल 500 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये रखी गई है, जबकि ई-क्लच वेरिएंट के लिए 4.90 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन

कंपनी ने देशभर में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक पांच सौ रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। इसकी बिक्री केवल होंडा बिगविंग डीलरशिप के जरिए की जाएगी।
इससे पहले रेबेल 500 भारत में पूरी तरह निर्मित इकाई यानी सीबीयू के रूप में बेची जाती थी। उस समय इसकी कीमत 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। अब कंपनी ने बाइक में करीब 50 फीसदी स्थानीयकरण किया है। इससे इसकी शुरुआती कीमत लगभग 62 हजार रुपये कम हो गई है।
विज्ञापन


होंडा रेबेल 500: कीमत और बुकिंग की जानकारी

  • होंडा ने रेबेल 500 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये रखी गई है, जबकि ई-क्लच वेरिएंट के लिए 4.90 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंपनी ने देशभर में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक पांच हजार रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। इसकी बिक्री केवल होंडा बिगविंग डीलरशिप के जरिए की जाएगी।
  • इससे पहले रेबेल 500 भारत में पूरी तरह निर्मित इकाई यानी सीबीयू के रूप में बेची जाती थी। उस समय इसकी कीमत 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। अब कंपनी ने बाइक में करीब 50 फीसदी स्थानीयकरण किया है। इससे इसकी शुरुआती कीमत लगभग 62 हजार रुपये कम हो गई है।


471cc का पैरेलल-ट्विन इंजन, 46hp की पावर

  • होंडा रेबेल 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500rpm पर 46hp की पावर और 6,000rpm पर 43.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यानी बाइक में दमदार इंजन के साथ मैन्युअल गियर बदलने का विकल्प मिलता है। इसका इंजन सेटअप क्रूजर बाइक के हिसाब से तैयार किया गया है।


ई-क्लच वेरिएंट की क्या है खासियत?

  • रेबेल 500 का ई-क्लच वेरिएंट इसकी सबसे खास खूबियों में से एक है। इस तकनीक की मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए बाइक को स्टार्ट कर सकता है, रोक सकता है और गियर बदल सकता है।
  • हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बाइक पूरी तरह ऑटोमैटिक हो जाती है। जरूरत पड़ने पर राइडर क्लच लीवर का इस्तेमाल करके मैन्युअल तरीके से भी गियर बदल सकता है।
  • इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा शहर के ट्रैफिक में मिलता है। बार-बार बाइक रोकने और चलाने के दौरान क्लच लीवर का इस्तेमाल कम करना पड़ता है। इससे राइडिंग थोड़ी आसान हो जाती है।


किन शानदार फीचर्स से है लैस?

  • होंडा ने रेबेल 500 में फीचर्स के मामले में भी कुछ अहम अपडेट दिए हैं। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और नया 3.5-इंच का गोल टीएफटी डिस्प्ले मिलता है।
  • इसके अलावा बाइक में होंडा रोडसिंक की सुविधा दी गई है। इसके जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • सुरक्षा के लिए इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी दिया गया है। यह ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम की तरह काम करता है और जरूरत के मुताबिक पिछले पहिये की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है।


690mm की सीट हाइट

  • रेबेल 500 की एक बड़ी खासियत इसकी कम सीट हाइट है। इसकी सीट जमीन से सिर्फ 690mm ऊंची है। इससे छोटे कद के राइडर्स के लिए बाइक पर बैठना और रुकने के दौरान दोनों पैर जमीन पर टिकाना आसान हो सकता है।
  • बाइक का वजन 191 किलोग्राम है और इसमें 16-इंच के पहिये दिए गए हैं। इसका कॉम्पैक्ट अनुपात इसे मिडिलवेट क्रूजर बाइक के तौर पर अलग पहचान देता है।


किन बाइक्स को दे रही टक्कर?

  • कीमत में कटौती के बाद होंडा रेबेल 500 भारतीय बाजार में पहले के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गई है। इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 जैसी बाइक से होगा, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.01 लाख रुपये है।
  • हालांकि, रेबेल 500 की कीमत अब भी शॉटगन 650 से ज्यादा है। इसके बावजूद इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ई-क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में होंडा की यह क्रूजर बाइक उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, जो प्रीमियम फीचर्स और अलग राइडिंग अनुभव चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed