Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BS7 Emission Norms for Two-Wheelers, Government Calls Key Meeting November 23

बाइक और स्कूटर खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट: जल्द लागू हो सकता है BS-7 नियम, क्या है सरकार की योजना?

Thu, 19 Nov 2026 11:09 AM IST
जागृति शुक्ला बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

  • दोपहिया वाहनों में लागू होंगे BS-7 मानक।
  • सरकार ने 23 नवंबर को बैठक बुलाई।
  • ऑटो कंपनियों और हितधारकों से होगी चर्चा।
  • चार पहिया वाहनों के लिए नोटिफिकेशन जारी।

विज्ञापन
BS7 Emission Norms for Two-Wheelers, Government Calls Key Meeting November 23
दोपहिया पर लागू हो सकता है बीएस 7 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की तैयारी अब दोपहिया सेगमेंट तक पहुंचने वाली है। कारों के लिए बीएस-7 उत्सर्जन मानकों का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद केंद्र सरकार अब बाइक और स्कूटर को भी इन नियमों के दायरे में लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 23 नवंबर को वाहन निर्माताओं और दूसरे संबंधित पक्षों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में नए उत्सर्जन मानकों को लागू करने के तरीके और समयसीमा पर चर्चा होगी। हालांकि, सरकार की कोशिश है कि नए नियम ऑटो इंडस्ट्री पर जल्दबाजी में न थोपे जाएं, बल्कि सभी पक्षों की सहमति से आगे बढ़ा जाए।
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों में भी जल्द लागू होंगे बीएस-7 मानक
  • वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार दोपहिया वाहनों के उत्सर्जन मानकों को भी सख्त करने की तैयारी में है। चार पहिया वाहनों के लिए बीएस-7 मानकों का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब सरकार दोपहिया वाहनों को भी इसके दायरे में लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस पर चर्चा के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 23 नवंबर को वाहन निर्माताओं और अन्य संबंधित पक्षों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।
  • विज्ञापन
  • मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य किसी भी नए नियम की जल्दबाजी में थोपने के बजाय ऑटो इंडस्ट्री और स्टेकहोल्डर्स की आपसी सहमति से आगे बढ़ाना है, ताकि नीति को लागू करने में किसी व्यावहारिक परेशानी का सामना न करना पड़े और इसे तय समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जा सके।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

अमर उजाला ने पहले ही दिए थे संकेत
दोपहिया वाहनों को BS-7 मानकों के दायरे में लाने की तैयारी के संकेत अमर उजाला ने अपनी 12 अक्तूबर की रिपोर्ट में ही दे दिए थे। अब मंत्रालय की ओर से 23 नवंबर को बुलाई गई बैठक इस दिशा में आगे बढ़ते कदम के तौर पर देखी जा रही है।


आगे क्या होगा?
23 नवंबर की बैठक में होने वाली चर्चा से यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोपहिया वाहनों के लिए BS-7 मानकों को किस तरह लागू किया जा सकता है और इसके लिए आगे की प्रक्रिया क्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed