Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   mercury gochar 2026 in scorpio these zodiac signs will be financial gains

बुद्धि और संचार के कारक ग्रह बुध 2 दिसंबर को वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, उन्नति प्राप्ति के अच्छे योग

Tue, 17 Nov 2026 04:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2026 04:44 PM IST
सार

2 दिसंबर को बुध राशि परिवर्नत करेंगे जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
mercury gochar 2026 in scorpio these zodiac signs will be financial gains
बुध राशि परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

02 दिसंबर 2026 को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार के कारक ग्रह बुध राशि परिवर्तन करेंगे। पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर बुध तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह 22 दिसंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे, इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध के गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आइए जानते हैं बुध के गोचर करने से किन राशियों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


सिंह राशि 
बुध का गोचर सिंह राशि के जातकों जातकों के लिए करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही ही अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपको अपनी मेहनत और प्रतिभा का फल मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनने की संभावना है। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। किसी तरह का को कोई कानूनी मामला अगर चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आने वाला दिन सकारात्मक रहेगा। 
विज्ञापन


तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आर्थिक मामलों में शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और तरक्की के अच्छे अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आने वाले कुछ दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई तरह की जिम्मेदारी और तरक्की मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में नए-नए अवसरों के प्राप्ति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती के संकेत हैं। लाभ प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। धन लाभ के लिए आपके पास अचानक से मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 

नवंबर-दिसंबर इन चार राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, नई नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे शानदार परिणाम

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed