Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Wallet Feng Shui Tips what should you keep in your purse to increase wealth and prosperity

वॉलेट फेंगशुई टिप्स: कहीं आपका पर्स तो नहीं बन रहा आर्थिक तंगी की वजह? जानें जरूरी बातें

Tue, 17 Nov 2026 03:24 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 17 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

Wallet Feng Shui Tips: फेंगशुई शास्त्र में पर्स को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने और पर्स में शुभ वस्तुएं रखने से धन-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

विज्ञापन
Wallet Feng Shui Tips what should you keep in your purse to increase wealth and prosperity
Feng Shui Wallet Rules - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Feng Shui Tips for Wallet In Hindi: फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, पर्स का संबंध धन और समृद्धि से होता है। मान्यता है कि पर्स में कुछ शुभ चीजें रखने से आर्थिक स्थिरता और सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं, कुछ वस्तुओं को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि पर्स में क्या रखना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

विज्ञापन




पर्स में क्या रखना चाहिए? 

 

  • धन का सम्मान करना बेहद जरूरी है। इसलिए पर्स में नोटों को मोड़कर या इधर-उधर रखने के बजाय उन्हें सही तरीके से व्यवस्थित रखना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • पर्स में मां लक्ष्मी का छोटा चित्र या लघु श्री यंत्र रखना शुभ माना जाता है। यह धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फेंगशुई में चांदी को शुभ धातु माना गया है। पर्स में एक चांदी का सिक्का रखने से आर्थिक स्थिरता और शुभता का संचार होने की मान्यता है।
  • धार्मिक मान्यताओं में अक्षत को पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। पर्स में कुछ साफ और सूखे चावल रखने की परंपरा भी कई स्थानों पर प्रचलित है।
  • फेंगशुई में हरा रंग विकास, उन्नति और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पर्स में हरे रंग का छोटा कार्ड या कागज रखना शुभ माना जाता है।
  • कुछ लोग पर्स में प्रेरणादायक या सकारात्मक विचार लिखकर रखते हैं। फेंगशुई के अनुसार सकारात्मक सोच भी समृद्धि को आकर्षित करने में सहायक मानी जाती है।



पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए?

 

  • कई लोग पर्स में पुराने बिल, रसीदें और अनुपयोगी कागज जमा करते रहते हैं। फेंगशुई में इसे अव्यवस्था का कारण माना गया है, जो सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।
  • फटे, कटे या अत्यधिक पुराने नोट पर्स में रखना शुभ नहीं माना जाता। यह आर्थिक अव्यवस्था और धन के प्रति लापरवाही का प्रतीक माना जाता है।
  • फेंगशुई  के अनुसार पर्स में दिवंगत परिजनों की तस्वीर रखना उचित नहीं माना जाता। इसके स्थान पर देवी-देवताओं या शुभ प्रतीकों का चित्र रखा जा सकता है।
  • टूटी हुई चाबी, क्षतिग्रस्त कार्ड या अन्य खराब वस्तुएं पर्स में नहीं रखनी चाहिए। इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
  • फेंगशुई में पर्स को पूरी तरह खाली रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि पर्स में हमेशा कुछ धनराशि या सिक्के होने चाहिए, ताकि समृद्धि का प्रवाह बना रहे।
  • जरूरत से अधिक कार्ड, पुराने विजिटिंग कार्ड और अनुपयोगी दस्तावेज पर्स को भारी और अव्यवस्थित बना देते हैं। फेंगशुई में स्वच्छता और व्यवस्थितता को विशेष महत्व दिया गया है।



फेंगशुई टिप्स: आर्टिफिशियल प्लांट्स से घर सजाने का है शौक, तो फेंगशुई की इन बातों को न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed