{"_id":"6afd9b3c74bb4d3b6a026412","slug":"us-iran-war-what-is-dirty-bomb-trump-admin-intelligence-alert-nuclear-material-radiation-danger-explainer-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: क्या है डर्टी बम, क्या ईरान सच में अमेरिका पर कर सकता है इससे हमला; कितनी तबाही मचाने में सक्षम?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक्सप्लेनर: क्या है डर्टी बम, क्या ईरान सच में अमेरिका पर कर सकता है इससे हमला; कितनी तबाही मचाने में सक्षम?
Wed, 18 Nov 2026 06:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:04 PM IST
सार
क्या ईरान अमेरिका में 'डर्टी बम' से हमले की योजना बना रहा है? जानिए क्या होता है डर्टी बम, यह परमाणु बम से कितना अलग है और अमेरिका पर इसके संभावित खतरे का सच।
विज्ञापन
अमेरिका को डर्टी बम का डर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच जंग की जो रफ्तार हाल ही में धीमी हुई थी, उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान की तरफ से अब अमेरिका पर 'डर्टी बम' से हमले की साजिश रची जा रही है। मीडिया समूहों ने खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए इससे जुड़ी साजिश तैयार कर रहा है।
अमेरिकी मीडिया की तरफ से 'ईरान के डर्टी बम हमले' की साजिश को लेकर जो दावे किए गए हैं, उससे जुड़े सबूत अब तक सामने नहीं रखे गए हैं। दूसरी तरफ ईरान ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी इसे अमेरिका की तरफ से इराक जैसा युद्ध का प्रोपेगैंडा बताया।

ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अमेरिकी मीडिया की तरफ से ईरान की डर्टी बम से हमले की साजिश पर क्या कहा गया है? यह डर्टी बम क्या होता है और यह कितना खतरनाक हथियार है? क्या ईरान के पास ऐसा बम बनाने और उससे अमेरिका पर हमले की काबिलियत है? रिपोर्ट्स में जो दावा किया गया है, वह किस हद तक सही हो सकते हैं? अगर ऐसा हमला संभव होता है तो अमेरिका में कितनी तबाही की आशंका जताई जा रही है? क्या पहले कभी इसका इस्तेमाल किया गया है? अमेरिका में पहले कब ऐसे हमलों का अलर्ट जारी हुआ है? आइये जानते हैं...
अमेरिकी मीडिया समूहों में सबसे पहले सीएनएन की तरफ से ईरान की कथित 'डर्टी बम' साजिश को लेकर दावा किया गया। इसके बाद एक-एक कर अन्य रिपोर्ट्स में भी इससे जुड़ी बातें दिखाई गईं।
पहले जानें- अमेरिकी मीडिया की तरफ से ईरान की 'डर्टी बम' साजिश पर क्या कहा गया?
अमेरिकी मीडिया समूहों में सबसे पहले सीएनएन की तरफ से ईरान की कथित 'डर्टी बम' साजिश को लेकर दावा किया गया। इसके बाद एक-एक कर अन्य रिपोर्ट्स में भी इससे जुड़ी बातें दिखाई गईं।
विज्ञापन
डर्टी बम हमले की आशंका, अमेरिकी एजेंसियां सतर्क
- फोटो : Amar Ujala Graphics
1. सीएनएन का शुरुआती खुलासा और खुफिया दावे
सीएनएन ने सात अमेरिकी अधिकारियों और खुफिया आकलन के हवाले से सबसे पहले रिपोर्ट दी। इसमें कहा गया कि ईरान की तरफ से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी. में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है। इसके लिए ईरान 'डर्टी बम' (रेडियोलॉजिकल हथियार) या रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की साजिश रच रहा है।
2. अमेरिका के अंदर सामग्री की 'बातचीत'
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ऐसी ईरानी बातचीत पकड़ी थी, जिसके मुताबिक बम बनाने की सामग्री अमेरिका के भीतर ही छिपाकर रखी गई हो सकती है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई।
3. तुरंत हमले का खतरा नहीं, सिर्फ 'विकल्प'
सीएनएन के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इस खुफिया जानकारी को किसी तात्कालिक हमले के रूप में नहीं, बल्कि तेहरान द्वारा अपने पास विकल्प तैयार रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या होता है डर्टी बम, यह क्यों घातक?
1. डर्टी बम क्या होता है?- डर्टी बम तकनीकी रूप से एक 'रेडियोलॉजिकल डिस्पर्सल डिवाइस' है, जो डायनामाइट या टीएनटी जैसे पारंपरिक विस्फोटकों को रेडियोएक्टिव सामग्री के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
- जब यह बम फटता है, तो पारंपरिक विस्फोट के झटके से उसके अंदर भरी रेडियोएक्टिव धूल, धुआं और कण आसपास के क्षेत्र और हवा में बिखर जाते हैं और ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
2. कैसे बनता है यह बम?
इसे बनाने के लिए ज्यादा संवर्धित यूरेनियम की जरूरत नहीं होती; बल्कि इसके लिए अस्पतालों, अनुसंधान केंद्रों या औद्योगिक उपकरणों, जैसे- कैंसर थेरेपी मशीन या तेल उद्योग में इस्तेमाल होने वाले सीजियम-137 या कोबाल्ट-60 जैसे रेडियोएक्टिव आइसोटोप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
परमाणु बम बनाम डर्टी बम।
- फोटो : अमर उजाला
क्या ईरान के पास ऐसा बम बनाने और उससे अमेरिका पर हमले की काबिलियत है?
रक्षा विशेषज्ञों के विश्लेषण के मुताबिक, ईरान की डर्टी बम बनाने और उससे अमेरिका पर हमला करने की क्षमता को दो अलग-अलग हिस्सों में समझा जा सकता है।1. ईरान की डर्टी बम बनाने की तकनीकी क्षमता
- अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ, स्कॉट रोकर और डेनियल काजेटा का कहना है कि डर्टी बम (रेडियोलॉजिकल डिस्पर्सल डिवाइस) बनाना पारंपरिक परमाणु बम की तुलना में बेहद आसान है और इसके लिए किसी उन्नत तकनीकी महारत की जरूरत नहीं होती।
- डर्टी बम के लिए जरूरी रेडियोएक्टिव पदार्थ कैंसर अस्पतालों, विश्वविद्यालयों या औद्योगिक उपकरणों में आसानी से मिल जाते हैं। जिस भी देश के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र या रेडियोथैरेपी की सुविधा है, उसके पास इसे बनाने की तकनीकी क्षमता मौजूद है।
- यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर के तल्हा अब्दुल रजाक और मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के स्टीव सिन का आकलन है कि ईरान के फोर्दो और नतांज परमाणु केंद्र पर हमलों के बावजूद उसके पास इस तरह के उपकरण के निर्माण के लिए जरूरी पदार्थ, विशेषज्ञता और संसाधन मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: वॉशिंगटन में ट्रंप के अफसरों पर 'डर्टी बम' हमले की साजिश?: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा; व्हाइट हाउस सतर्क
2. अमेरिका की जमीन पर हमले की क्षमता
यूं तो बम बनाना आसान है, लेकिन वॉशिंगटन, डीसी. जैसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हमला करने की ईरान की वास्तविक क्षमता को लेकर अमेरिकी अधिकारी और विशेषज्ञ गंभीर संदेह जाहिर करते हैं।
यूं तो बम बनाना आसान है, लेकिन वॉशिंगटन, डीसी. जैसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हमला करने की ईरान की वास्तविक क्षमता को लेकर अमेरिकी अधिकारी और विशेषज्ञ गंभीर संदेह जाहिर करते हैं।
- विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान के पास 10,000 किलोमीटर (6,200 मील) से ज्यादा दूरी तक मार करने वाली ऐसी मिसाइल या ड्रोन तकनीक नहीं है जो सीधे अमेरिका तक पहुंच सके।
- अमेरिका में इस तरह के हमले के लिए किसी को भी गुप्त तस्करी नेटवर्क, संगठित अपराध वाले गिरोहों या अमेरिका के अंदर मौजूद स्लीपर सेल्स पर निर्भर रहना पड़ेगा, जिनकी जबरदस्त पहुंच हो।
- यूं तो कुछ अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ईरान की तरफ से डर्टी बम की सामग्री पहले से अमेरिका में छिपाई गई हो सकती है, लेकिन इस दावे की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
- सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, खुद अमेरिकी खुफिया अधिकारी इस बात पर बंटे हैं कि क्या ईरान के पास अमेरिका की धरती पर ऐसा हमला अंजाम देने के लिए जरूरी लोग और क्षमता मौजूद है।
- विशेषज्ञों का मानना है कि जमीनी सीमाओं और हवाई सेवाओं के जरिए आने वालों के लिए रेडिएशन स्क्रीनिंग काफी मजबूत है। ऐसे में रेडियोएक्टिव सामग्री को बाहर से अमेरिका के भीतर ले जाना मुश्किल है।
- वहीं, अगर हमला होता भी है, तो उसके लिए अमेरिका के भीतर से ही स्थानीय स्तर पर सामग्री जुटानी होगी, जिसे अमेरिकी आतंकरोधी और डिटेक्शन एजेंसियां पकड़ने में काफी सक्षम हैं।
अगर ऐसा हमला होता है तो अमेरिका में कितनी तबाही की आशंका?
विशेषज्ञों और अमेरिकी परमाणु नियामक आयोग (एनआरसी) के मुताबिक, डर्टी बम को व्यापक नरसंहार का हथियार (Weapon of Mass Destruction) नहीं, बल्कि व्यापक व्यवधान और दहशत फैलाने वाला हथियार (Weapon of Mass Disruption) माना जाता है।1. इंसानी जीवन के लिए कितना खतरनाक
- किसी डर्टी बम के फटने पर होने वाली ज्यादातर तात्कालिक मौतें और गंभीर चोटें विकिरण (रेडिएशन) से नहीं, बल्कि पारंपरिक बारूद के विस्फोट, मलबे और आग के कारण होती हैं।
- अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके कम दायरे की वजह से अधिकतर मामलों में इसमें मरने वालों की संख्या दहाई में ही सीमित रहने की संभावना होती है, न कि सैकड़ों या हजारों में।
- धमाके की जगह के बिल्कुल करीब मौजूद लोगों को छोड़कर, दूर बिखरी रेडियोएक्टिव सामग्री आमतौर पर इतना ज्यादा रेडिएशन नहीं छोड़ती कि उससे तुरंत गंभीर बीमारी या मौत हो जाए।
- सबसे बड़ा स्वास्थ्य जोखिम हवा में फैली रेडियोएक्टिव धूल और धुएं को सांस के जरिए अंदर खींचने से होता है, क्योंकि रेडिएशन को देखा, सूंघा या महसूस नहीं किया जा सकता।
- उच्च स्तर के रेडिएशन के संपर्क में आने से उल्टी, त्वचा का जलना, सूजन और रेडिएशन सिकनेस जैसे लक्षण हो सकते हैं, जबकि लंबी अवधि में इससे कैंसर का खतरा हो सकता है।
डर्टी बम का प्रभाव क्षेत्र।
- फोटो : अमर उजाला
2. पूरे क्षेत्र में कितना नुकसान पहुंचाने की क्षमता
3. मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और ढांचे का नुकसान
ये भी पढ़ें: केशम द्वीप पर अमेरिका ने बरसाए बम: ईरान के मिसाइल ठिकाने बने निशाना, होर्मुज में बढ़ा तनाव; क्यों किया हमला?
- अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, अधिकतर डर्टी बम तुरंत एक या दो शहर के ब्लॉक को दूषित कर सकते हैं। हालांकि हवा की दिशा और मौसम के आधार पर रेडियोएक्टिव कण कुछ किलोमीटर की दूरी तक भी फैल सकते हैं।
- जैसे-जैसे रेडियोएक्टिव सामग्री बड़े क्षेत्र में फैलती है, उसका घनत्व कम हो जाता है और उसका खतरा भी घटता जाता है। यानी यह विस्फोट लंबी दूरी तक किसी क्षेत्र को प्रभावित नहीं करता।
3. मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और ढांचे का नुकसान
- इसका असली असर आम लोगों में डर पैदा करने, किसी देश के खिलाफ मनोवैज्ञानिक आतंक और बड़े पैमाने पर आर्थिक अव्यवस्था फैलाने में होता है।
- प्रभावित क्षेत्र लंबे समय के लिए 'नो-गो जोन' (रहने के लिए अनुपयुक्त) बन जाता है। इसकी सफाई बेहद जटिल और महंगी होती है, जिसमें महीनों या वर्षों का समय लग सकता है।
- इसके अलावा रेडियोएक्टिव सामग्री से प्रभावित मरीजों के अस्पतालों में पहुंचने से स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों के दूषित होने का भी गंभीर जोखिम पैदा होता है।
ये भी पढ़ें: केशम द्वीप पर अमेरिका ने बरसाए बम: ईरान के मिसाइल ठिकाने बने निशाना, होर्मुज में बढ़ा तनाव; क्यों किया हमला?
क्या दुनिया में पहले कभी डर्टी बम का इस्तेमाल किया गया?
दुनिया के इतिहास में आज तक किसी भी हमले में कभी भी किसी 'डर्टी बम' यानी रेडियोलॉजिकल हथियार के इस्तेमाल या विस्फोट की बात दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, अतीत में इसके परीक्षण, प्रयास और कई साजिशों की बात जरूर सामने आई हैं।1. परीक्षण
इराक (1987): अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) के मुताबिक, इराक ने 1987 में एक टन वजनी रेडियोलॉजिकल बम का परीक्षण किया था। हालांकि, जांच में पाया गया कि इससे निकलने वाले रेडिएशन का स्तर इतना कमजोर था कि हथियार के रूप में यह प्रभावी साबित नहीं हुआ।2. असल कोशिशें और बरामदगी
मॉस्को, इजमाइलोव्स्की पार्क (1995): इसे अक्सर रेडियोलॉजिकल आतंक का पहला प्रयास माना जाता है। चेचेन विद्रोहियों ने मॉस्को के एक पार्क में सीजियम-137 से भरा एक कंटेनर गाड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने खुद इसकी जानकारी एक रूसी टीवी स्टेशन को दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इसे सुरक्षित बरामद कर लिया और कोई विस्फोट नहीं हुआ।चेचेन्या (1998): चेचेन्या में एक रेलवे लाइन के पास विस्फोटकों से बंधा हुआ रेडियोधर्मी सामग्री का एक कंटेनर मिला था, जिसे अधिकारियों ने समय रहते डिफ्यूज कर दिया था।
3. नाकाम की गई आतंकी साजिशें
जोस पाडिला (2002): अमेरिका ने 9/11 हमलों के बाद अमेरिकी नागरिक जोस पाडिला को गिरफ्तार किया था। उस पर अल-कायदा के साथ मिलकर वाशिंगटन, डीसी. या किसी अमेरिकी शहर में डर्टी बम धमाका करने की साजिश पर चर्चा करने का संदेह था, हालांकि यह योजना शुरुआती चरण में ही थी और कभी अमल में नहीं आई।धीरेन बरोट (2004): ब्रिटेन में धीरेन बरोट को गिरफ्तार किया गया था, जिसने रेडियोएक्टिव सामग्री मिलाकर बम तैयार करने की विस्तृत योजना बनाई थी।
जेम्स कमिंग्स (2008): अमेरिका के मेन में एक श्वेत राष्ट्रवादी जेम्स कमिंग्स के घर से यूरेनियम, थोरियम, विस्फोटक सामग्री और डर्टी बम बनाने से जुड़ी किताबें और रिपोर्ट मिली थीं।
आईएसआईएस: जब आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा किया, तो मोसुल विश्वविद्यालय से कोबाल्ट-60 का भंडार उनके हाथ लगा था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संगठन को डर्टी बम बनाने में सफलता नहीं मिली।
डर्टी बम।
- फोटो : अमर उजाला
4. झूठे आरोप और दुष्प्रचार
यूक्रेन युद्ध (2022): अक्तूबर 2022 में रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया था कि वह मॉस्को को फंसाने के लिए अपनी ही धरती पर डर्टी बम फोड़ने की तैयारी कर रहा है। तब पश्चिमी देशों ने इसे पूरी तरह निराधार बताया और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की जांच में भी किसी अघोषित परमाणु सामग्री या गतिविधि का कोई प्रमाण नहीं मिला।यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के स्टार्ट (START) डेटाबेस के मुताबिक, 1990 से 2024 के बीच हिंसक गैर-सरकारी तत्वों से जुड़ी 55 रेडियोलॉजिकल घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से करीब एक दर्जन डर्टी बम की साजिशों से जुड़ी थीं। लेकिन इनमें से कोई भी साजिश कभी वास्तविक विस्फोट के रूप में तब्दील नहीं हो सकी।
क्या अमेरिका में पहले भी ऐसे हमलों का अलर्ट जारी हुआ है, कब?
अमेरिका में पहले भी 'डर्टी बम' और संभावित विदेशी हमलों को लेकर चेतावनियां और खुफिया अलर्ट जारी होते रहे हैं। अमेरिकी सांसद और हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के सदस्य आंद्रे कार्सन के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह की रिपोर्ट्स और अलर्ट काफी बार मिलते रहते हैं, हालांकि इनमें से कई सार्वजनिक नहीं किए जाते। पूर्व एफबीआई अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि अमेरिका लंबे समय से हाई अलर्ट की स्थिति में रहा है।
फरवरी 2026: तटीय ड्रोन हमले का बुलेटिन
एफबीआई ने एक बुलेटिन जारी कर चेतावनी दी थी कि ईरान कैलिफोर्निया में लक्ष्यों के खिलाफ अपतटीय जहाजों से ड्रोन हमले शुरू करने पर विचार कर सकता है। हालांकि, बाद में यह एक असत्यापित सूचना निकली।
अक्तूबर 2026: ईरान की उन्नत साजिशों का मेमो
अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) के एक मेमो में चेतावनी दी गई थी कि अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ ईरानी साजिशें उन्नत चरणों में पहुंच चुकी हैं और कुछ ईरानी गुर्गे अमेरिका के भीतर सक्रिय हो सकते हैं।
इसके अलावा हाल ही में संघीय अभियोजकों ने मैनहैटन के एक यहूदी धर्मस्थल (सिनेगॉज) पर बमबारी की साजिश सहित कई हमलों में शामिल ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) से जुड़े नेटवर्क पर आरोप तय किए। इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष अधिकारियों की हत्या की कोशिशों को लेकर भी खुफिया चेतावनियां जारी की जा चुकी हैं।
मौजूदा अलर्ट की स्थिति
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित खतरों की लगातार निगरानी कर रही हैं, लेकिन इस समय अमेरिका की धरती के लिए कोई विश्वसनीय या तात्कालिक खतरे का अलर्ट नहीं है।