{"_id":"6b05433e01b07eb3c20211a4","slug":"video-elderly-man-from-kanar-gets-his-head-shaved-at-the-collectorate-gate-villagers-stage-a-protest-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: कनार के बुजुर्ग ने कलक्ट्रेट गेट पर कराया मुंडन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: कनार के बुजुर्ग ने कलक्ट्रेट गेट पर कराया मुंडन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:26 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले के बरम से कनार तक 16.2 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए जिला मुख्यालय में ग्रामीणों का आमरण अनशन सोमवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। दोपहर में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। 12 दिन पूरे होने पर कनार के एक बुजुर्ग ने कलक्ट्रेट गेट पर अपना मुंडन कराया और कनारवासियों के संघर्ष को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प जताया। 120 किलोमीटर दूर कनार से आकर बीते 12 नवंबर को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में आमरण अनशन शुरू किया। अब तक पुलिस और प्रशासन पांच आमरण अनशनकारियों को जबरन उठा चुका है। 21 नवंबर की रात आमरण अनशन पर बैठी कनार की ग्राम प्रधान सरिता देवी और समर्थकों को पुलिस टीम ने जबरन उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध जताया। खींचतान और अनशन स्थल से घसीटने के दौरान कुछ महिला आंदोलनकारियों के कपड़े फट गए और चूड़िया टूटने से चोटिल हो गईं। इसके विरोध में रविवार को कनारवासियों ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जुलूस निकाल कर घंटाघर पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। इस घटनाक्रम के बाद कनार और गोरीछाल क्षेत्र से अन्य ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंच गए। सरिता देवी के बाद दोबारा आमरण अनशन पर बैठे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार की भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। दोपहर में ग्रामीणों ने अनशन स्थल से कलक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला और सरकार की अनदेखी और दमनात्मक व्यवहार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान आमरण अनशन के 12 दिन पूरे होने पर कनार के बुजुर्ग चंद्र सिंह बोरा ने कलक्ट्रेट गेट पर अपना मुंडन कराया और सड़क निर्माण की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ने का संकल्प जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।