{"_id":"6b0408ed907ad7ba100ab1a8","slug":"video-district-level-basic-sports-competition-begins-in-sitapur-children-from-19-blocks-showcase-their-mettle-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 19 ब्लॉकों के बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 19 ब्लॉकों के बच्चों ने दिखाया दमखम
सीतापुर में शहर के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में सोमवार को जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के 19 विकासखंडों के बच्चों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। दौड़ में विजयी रहे बच्चों को जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मेडल मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। आयोजन में 19 विकासखंडों के खिलाड़ियों की भागीदारी से खेल मैदान में उत्साह का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।