{"_id":"6b06c5bb0349cc8039001ae2","slug":"video-contractual-workers-stage-a-protest-over-their-demands-in-shahjahanpur-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर दिया धरना, एसई को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर दिया धरना, एसई को दिया ज्ञापन
Mukesh Kumar
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:55 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने बुधवार को कृष्णानगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता को 10 सूत्री ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में हुए धरने में वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल किया जाएगा। कुशल श्रमिक एसएसओ और कुशल लाइनमैन को 25 हजार रुपये व अकुशल श्रमिकों को 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग की गई। इसके अलावा छंटनी और 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने, संविदा कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष निर्धारित करने का आदेश लागू करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर दस दिसंबर से पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर मध्यांचल अध्यक्ष अशोक पाल, राजेश कुमार, मुनीश पाल, मोहम्मद रफी, अशोक सक्सेना, शकील अहमद, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।