{"_id":"6b06a43c46052abf9d081e73","slug":"video-anti-encroachment-drive-in-pilibhit-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क से हटवाया गया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क से हटवाया गया सामान
Mukesh Kumar
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:32 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। छतरी चौराहे से स्टेशन चौराहे तक चले अभियान के दौरान सड़क पर सामान फैलाकर कारोबार करने वालों को हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई और कई लोगों ने खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर रखी बजरी को अपने कब्जे में लेकर समेट लिया। इसके साथ ही सड़क की जगह घेरकर रखे गए खोखों और अन्य सामान को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों और कारोबारियों को दोबारा सड़क पर सामान न रखने की हिदायत भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।