Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
SGPC elections are being held in a transparent manner; opponents should come to the House and present their views: Daljit Singh Cheema
{"_id":"6afff9a01b5faffa9e06f21e","slug":"video-sgpc-elections-are-being-held-in-a-transparent-manner-opponents-should-come-to-the-house-and-present-their-views-daljit-singh-cheema-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी चुनाव पारदर्शी तरीके से हो रहे, विरोधी सदन में आकर रखें अपनी बात : दलजीत सिंह चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी चुनाव पारदर्शी तरीके से हो रहे, विरोधी सदन में आकर रखें अपनी बात : दलजीत सिंह चीमा
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने एसजीपीसी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक बताते हुए विपक्षी दलों से सदन में आकर अपनी मांगें और आपत्तियां रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हर साल सिख गुरुद्वारा अधिनियम के तहत होता है। यह प्रक्रिया श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पूरी पारदर्शिता से हो रही है।
विपक्ष की ओर से चुनाव के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि पंथ और सिख संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर सदन के भीतर चर्चा होनी चाहिए। सरकारी दखल के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को मतदाता सूचियां और चुनाव संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करनी चाहिए। लिफाफा कल्चर के आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताया।
2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के सवाल पर चीमा ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी प्रधान को सौंपा गया है। फैसला होने पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने, वाघा सीमा से व्यापार शुरू करने और श्रद्धालुओं के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।