Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jai Shri Mahakal! Baba Mahakal Blesses Devotees in Sacred Vaishnav Tilak on Kartik Month Dashami

उज्जैन न्यूज: वैष्णव तिलक और चांदी के मुकुट से सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन कर भक्त बोले- जय श्री महाकाल

Thu, 19 Nov 2026 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2026 07:55 AM IST
Jai Shri Mahakal! Baba Mahakal Blesses Devotees in Sacred Vaishnav Tilak on Kartik Month Dashami

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का दिव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराकर वैष्णव तिलक से विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित होने के बाद बाबा महाकाल ने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। गुरुवार के श्रृंगार की खास बात यह रही कि बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक से श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को भस्म रमाई गई और भक्तों को उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन हुए।

मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

ईशांत शर्मा समेत 10 क्रिकेटरों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा समेत 10 क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की आरती में शामिल होकर दर्शन किए। दर्शन करने वाले खिलाड़ियों में ईशांत शर्मा, प्रियांश आर्य, विजय दहिया, दिग्वेश राठी, सुयश शर्मा, मयंक रावत, यश धूल, अनुज रावत, केशव दबास और मयंक यादव शामिल रहे।

इस दौरान कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त आभिलाष मिश्रा ने क्रिकेट खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत और सत्कार किया।

महाकाल मंदिर में आरती का समय

भक्तों की सुविधा के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है।

  • भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक

  • दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक

  • भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक

  • संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक

  • संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती : रात 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकाल मंदिर हेल्पलाइन नंबर

श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी दर्शन, आरती, पूजन और दान संबंधी जानकारी के लिए श्रद्धालु 24 घंटे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 18002331008

अन्य संपर्क नंबर: 0734-2559272, 0734-2559275, 0734-2559276 और 0734-2559277।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जगराओं में खिलौना पिस्तौल दिखाकर दो दुकानों में लूट, महिलाएं निशाने पर

छठ घाटों पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे एडीजी और एसपी;video

19 Nov 2026

छुट्टियां खत्म होते ही बसों में बढ़ी भीड़, खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए यात्री;video

19 Nov 2026

बलिया: पेंशनर पार्क को मिली हाईमास्ट लाइट, आरओ और बेंचों की सौगात;video

19 Nov 2026

चंदौली: कूड़े की आग से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला;video

19 Nov 2026
विज्ञापन

पुरानी पेंशन-टीईटी को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन; VIDEO

19 Nov 2026

मासिक समन्वय गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, VIDEO

19 Nov 2026
विज्ञापन

मिर्जापुर: डीएम ने किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ;video

19 Nov 2026

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि;video

19 Nov 2026

छठ महापर्व पर मऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब ;video

19 Nov 2026

छठ के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की परेशानी, VIDEO

19 Nov 2026

फतेहपुर अटवा को 2-0 से हराकर उतरौली क्वार्टर फाइनल में, VIDEO

19 Nov 2026

अक्षय नवमी...आंवले के वृक्ष की परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धि; VIDEO

19 Nov 2026

महेंद्र राजभर बोले- प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, VIDEO

19 Nov 2026

शिक्षकों ने भरी हुंकार, समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी से लगाई गुहार; VIDEO

19 Nov 2026

डीएम ने खेत में चलाया हसिया, किसान के साथ की धान की कटाई; VIDEO

19 Nov 2026

महिलाओं के गले से आभूषण उड़ाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, VIDEO

19 Nov 2026

डीआरएम ने पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों से जाना व्यवस्थाओं का हाल; VIDEO

19 Nov 2026

मुंबई-समस्तीपुर एसी पूजा स्पेशल साढ़े 12 घंटे देरी से पहुंची; VIDEO

19 Nov 2026

शादी के छह माह बाद पिकअप से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत, VIDEO

19 Nov 2026

पुरानी पेंशन बहाली के साथ शिक्षकों ने उठाई पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग, VIDEO

19 Nov 2026

जींद: बिजली निगम का एएफएम दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

18 Nov 2026

बादली में कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने किया काबू

Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत छात्राओं को किया जागरूक

18 Nov 2026

Meerut: फर्जी ई-वे बिल से करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाले डायरेक्टर को एसटीएफ ने पकड़ा, राजस्थान के कांग्रेस सांसद के भतीजों के नाम पर रजिस्टर्ड है कंपनी

18 Nov 2026

हस्तिनापुर: मखदूमपुर गंगा मेले में सुरक्षा का खाका तैयार, चार जोन और आठ सेक्टरों में बंटेगा मेला

18 Nov 2026

हस्तिनापुर: गहरे पानी में बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए बनाए आठ वॉच टॉवर

18 Nov 2026

हस्तिनापुर: मखदूमपुर गंगा तट पर बसने लगा तंबुओं का शहर, झूले-हिंडोले तैयार

18 Nov 2026

हस्तिनापुर: गंगा ने बदली धारा, दूसरे स्थान पर बनाया स्नान घाट

18 Nov 2026

मुख्तार गैंग के शूटर अंगद राय की करीब 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क, VIDEO

18 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed