{"_id":"6b051128672fe443ed054f7a","slug":"video-thieves-made-off-with-cash-from-donation-boxes-of-three-temples-in-mohanlalganj-lucknow-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के मोहनलालगंज में चौकी से चंद कदम दूर चोरों ने तीन मंदिरों के दान पात्र से नकदी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के मोहनलालगंज में चौकी से चंद कदम दूर चोरों ने तीन मंदिरों के दान पात्र से नकदी की पार
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस चौकी से सटे प्राचीन कालेबीर मंदिर समेत तीन मंदिरों को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। सीमेंट के रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और दान पात्र से नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस चौकी के नजदीक हुई चोरी की इस वारदात ने रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी संतोष ने रोशनदान टूटे और दान पात्रों से नकदी गायब देखी तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर प्रबंधन को सूचना दी गई। मंदिर प्रबंधक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन आज तक उसका खुलासा नहीं हो सका। अब दोबारा चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है।
कोषाध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए। वहीं, एक साथ तीन मंदिरों में चोरी की जानकारी फैलते ही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।