Hindi News
›
Video
›
India News
›
Azam Khan Released From Dasna Jail: Azam Khan granted bail following these arguments by Kapil Sibal
{"_id":"6afe7f05a2f388f4c70780b4","slug":"azam-khan-released-from-dasna-jail-azam-khan-granted-bail-following-these-arguments-by-kapil-sibal-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपिल सिब्बल की इन दलीलों से आजम खान को मिली जमानत, ईडी की कार्रवाई पर अदालत ने भी उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कपिल सिब्बल की इन दलीलों से आजम खान को मिली जमानत, ईडी की कार्रवाई पर अदालत ने भी उठाए सवाल
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Suresh Kumar Shah
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:15 AM IST
Link Copied
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के लिए 17 नवंबर 2026 का दिन बड़ी राहत लेकर आया। कई महीनों से कानूनी मुश्किलों और जेल की सलाखों के बीच घिरे आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अंतरिम जमानत दे दी। इस राहत के पीछे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलों की अहम भूमिका रही। अदालत में सिब्बल ने आजम खान की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दलील दी कि ईडी ने गिरफ्तारी के वक्त कानून के जरूरी प्रावधानों का पालन नहीं किया। अदालत ने भी प्रथम दृष्टया ईडी की कार्रवाई में प्रक्रियागत खामियां पाईं और आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ कर दिया। लेकिन इस पूरे मामले में कपिल सिब्बल ने ऐसी कौन-सी दलीलें रखीं, जिनके बाद अदालत से आजम खान को राहत मिली?
आजम खान को 17 नवंबर 2025 को दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल भेजा गया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से बाहर निकले ही थे कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें गाजियाबाद ले गई और वहां से डासना जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पांच नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजते हुए अंतरिम राहत के मामले में शीघ्र निर्णय लेने को कहा था। वहीं, हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बुधवार की शाम को वह जेल से बाहर आ गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।