{"_id":"6b040aa9d958f3e89101f7ac","slug":"video-jadari-baguri-vijeshwar-dev-mela-prince-lakhhanpur-dangal-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: दंगल में प्रिंस लखनपुर ने जीती बड़ी माली, ठोडा और करियाला की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: दंगल में प्रिंस लखनपुर ने जीती बड़ी माली, ठोडा और करियाला की रही धूम
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:13 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक जदारी बागूड़ी विजेश्वर देव मेले का रविवार को भव्य समापन हो गया। दो दिवसीय पारंपरिक मेले के अंतिम दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक ठोडा खेल और विशाल दंगल ने मेले में पहुंचे हजारों लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
समापन समारोह में पूर्व सैन्य अधिकारी एवं समाजसेवी कमल कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी की ओर से ऐतिहासिक आयोजन की परंपरा और विरासत को संजोए रखने के प्रयासों की सराहना की तथा कमेटी को अपनी ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
इस अवसर पर मेला कमेटी ने 60 के दशक के प्रसिद्ध ड्रामा और करियाला कलाकार, मशीवर गांव निवासी लायकराम ठाकुर को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।
मेले का मुख्य आकर्षण विशाल दंगल रहा। बड़ी माली के मुकाबले में प्रिंस लखनपुर ने कड़े संघर्ष के बाद चेतन कंडा को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। छोटी माली में अनिल लखनपुर विजेता रहे, जबकि अशोक सोलन उपविजेता बने।
पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में जेडी अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जदारी-ए की टीम उपविजेता रही।
पुरुष वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला कैप्स-ए और कैप्स-बी के बीच खेला गया, जिसमें कैप्स-ए विजेता रही। विजेता टीम को 7,100 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 5,100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुल 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें लता मेहता, कनिष्का और सुजावली सहित चार प्रतिभागी मटकी फोड़ने में सफल रहीं।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने पहला, ज्योति ने दूसरा और सुषमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के करीब 80 स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
पारंपरिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं के साथ मेले का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।