{"_id":"6b053bf9d7f774085c0c5fc8","slug":"video-bjym-protest-mandi-jagat-singh-negi-effigy-burning-police-clash-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में जगत सिंह नेगी का पुतला फूंकने पर पुलिस-भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, बर्खास्तगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में जगत सिंह नेगी का पुतला फूंकने पर पुलिस-भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, बर्खास्तगी की मांग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:55 PM IST
Link Copied
विधानसभा के अंदर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से भारतीय सेना के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला मंडी ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और इसके बाद शहर में रैली निकालकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान मंत्री का पुतला भी जलाया गया।
भाजयुमो ने मुख्यमंत्री से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान और स्वाभिमान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जब जगत सिंह नेगी का पुतला जलाया तो पुलिसकर्मी उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पानी डालकर जलते हुए पुतले को बुझाने का प्रयास किया। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और देखते ही देखते पुलिस तथा भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
कुछ समय तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी और पुतला बुझाने के पुलिस के प्रयास का विरोध किया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद, जिला महामंत्री कर्ण कौंडल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर धरना दिया और बाद में मंडी शहर में रैली निकाली।
भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है। सेना के जवानों के सम्मान से जुड़ी किसी भी टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से राजस्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।