{"_id":"6b040ab72720797ee10a6ff4","slug":"video-kullu-mall-road-vehicle-traffic-restored-crowd-safety-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू माल रोड पर वाहनों की आवाजाही बहाल, भीड़ के बीच हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू माल रोड पर वाहनों की आवाजाही बहाल, भीड़ के बीच हादसे का खतरा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:13 PM IST
Link Copied
दशहरा उत्सव के चलते कुल्लू माल रोड पर सजाई गई दुकानों में खरीदारी के लिए रोजाना लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच सोमवार से माल रोड पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू होने से पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दशहरा उत्सव के दौरान लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने माल रोड पर वाहनों और बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इसका उद्देश्य खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी से बचाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना था।
हालांकि, सोमवार को प्रशासन ने माल रोड पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी। सड़क पर दुकानों के बाहर और खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ के कारण अब वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को एक ही स्थान पर आवाजाही करनी पड़ रही है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही शुरू होने से किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।