Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   malangan seven families road connectivity problem jhandutta bilaspur

बिलासपुर: सात परिवारों के लिए सड़क बनी सपना, मरीजों को उठाकर पहुंचाना पड़ता है मुख्य सड़क तक

Mon, 23 Nov 2026 03:41 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:41 PM IST
malangan seven families road connectivity problem jhandutta bilaspur
झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत मलांगण के सात परिवार आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। गांव तक सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना करीब एक किलोमीटर पैदल सफर कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब परिवार में कोई बीमार पड़ जाए या बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की जरूरत हो। ऐसी स्थिति में मरीज को उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अब प्रशासन से गुहार लगाई है। कैप्टन मुख्तियार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलीय अधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर रास्ते की समस्या का समाधान करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव में एक प्राचीन रास्ता मौजूद है, लेकिन कुछ लोगों ने कथित तौर पर इस रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसके चलते सात परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रास्ता बंद होने और सड़क सुविधा न मिलने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या का सबसे गंभीर पहलू आपातकालीन स्थिति में सामने आता है। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए या शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ हो, तो उसे चारपाई या अन्य साधनों से उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रतिदिन पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी पशु की मृत्यु होने पर उसके शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए करीब 20 लोगों की जरूरत पड़ती है। इससे सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों की कठिनाइयों का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजकर प्राचीन रास्ते की स्थिति स्पष्ट की जाए और सात परिवारों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उधर, उपमंडलीय अधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता उनसे मिले हैं। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजस्थान में सर्दी ने पकड़ा जोर, माउंट आबू में जमने लगी ओस; रातें होंगी और ठंडी

23 Nov 2026

हरि मिले हर से, महाकाल ने धारण किया वैष्णव तिलक! भस्म आरती में दिखा अद्भुत श्रृंगार

23 Nov 2026

बलिया में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में टेंट कारोबारी सहित दो की मौत, एक घायल

23 Nov 2026

बिहार: विद्यापतिधाम में 14वें विद्यापति महोत्सव का आगाज, उप मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण

23 Nov 2026

लखनऊ में सीएमएस, गोल्फ सिटी में विज्ञान मेले का उद्घाटन

23 Nov 2026
विज्ञापन

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बीच बढ़ेगा दिन का तापमान

23 Nov 2026

धौलपुर में महिला की मौत पर कोर्ट सख्त, 3 डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

23 Nov 2026
विज्ञापन

कपालमोचन में आज आधी रात तीनों सरोवरों में लगेगी आस्था की डुबकी, 500 ड्रोन से सजेगा आसमान

23 Nov 2026

सीजी: कोरबा में छाई कोहरे की सफेद चादर, चिमनियां तक हुईं ओझल, कश्मीर जैसा दिखा शहर

23 Nov 2026

यूपी: झांसी में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों समेत 19 भर्ती; कई गंभीर

23 Nov 2026

कानपुर: ब्लैकआउट मॉकड्रिल कर परखी हवाई हमले की तैयारी

23 Nov 2026

कानपुर: नगर कीर्तन में मारपीट, गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव

22 Nov 2026

कानपुर: जीटी रोड से गूबा गार्डन तक सड़क होगी चौड़ी, किया गया भूमि पूजन

22 Nov 2026

Muzaffarnagar: दादूपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर की हत्या में आरोपी था सुखजिंदर, उत्तराखंड-यूपी की सीमा का गांव, मृतकों के पते उत्तराखंड के

22 Nov 2026

Meerut: एक तरफ चल रहा था सौर प्रदर्शन, दूसरी तरफ लगा जाम

22 Nov 2026

Meerut: श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुई भक्तामर महाअर्चना

22 Nov 2026

Meerut: हवाई हमले के बाद बजा सायरन, हुआ ब्लैक आउट, कई लोग घायल, मॉक एक्सरसाइज़ में दिखी बचाव कार्य की गति

22 Nov 2026

Meerut: शहर में पहली बार बनी 20 हजार रुपये की नोटों की माला, 400 नोटों से किया तैयार

22 Nov 2026

VIDEO: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणाैत ने किया ताजमहल का दीदार

22 Nov 2026

VIDEO: प्रेम-शांति और सेवा का संदेश लेकर निकले खीस्त राज, शोभायात्रा में पांच हजार श्रद्धालु हुए शामिल

22 Nov 2026

VIDEO: शादी समारोह में सड़क पर शराब पीने पर वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी अभियान

22 Nov 2026

VIDEO: सायरन बजते ही छा गया अंधेरा, हवाई हमले से बचाव का किया अभ्यास

22 Nov 2026

औरैया में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: आग लगते ही बजा सायरन, लाइटें बंद, राहत कार्य में जुटे स्वयंसेवक

22 Nov 2026

VIDEO: झोपड़ी के बाहर मिला वृद्ध का शव, दो लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

22 Nov 2026

उमरिया: मोबाइल पर बातचीत बनी जानलेवा, मेमू ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

22 Nov 2026

इंपीरिया आशियारा के आवंटियों ने प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन किया

22 Nov 2026

गर्म मौसम से दुकानदारों की बिक्री ठप

22 Nov 2026

नर्सरी दाखिला के लिए स्कूल सोमवार से मानंदड करेंगे अपलोड

22 Nov 2026

सीही विलेज ने जीता सांसद खेल महोत्सव खिताब

22 Nov 2026

ब्लैकआउट मॉकड्रिल: लखीमपुर खीरी में छह बजते ही बजा सायरन, लोगों को बचाने का हुआ अभ्यास

22 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed