{"_id":"6b0583967cf5831369028679","slug":"video-the-sit-in-will-end-once-the-sugarcane-price-is-increased-gurnam-singh-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भाव बढ़ाने के बाद खत्म होगा धरना : गुरनाम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भाव बढ़ाने के बाद खत्म होगा धरना : गुरनाम सिंह
गोहाना। आहुलाना गांव में स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने किसान दूसरे दिन भी धरने पर रहे। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने गन्ने का भाव नहीं बढ़ने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती किसानों के लिए नुकसान की खेती साबित हो रही है। सही भाव नहीं होने के कारण गन्ने की खेती की लागत भी पूरी नहीं होती है। सरकार ने इस बार गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इसके बाद भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल हुआ है, जबकि गन्ने की खेती की लागत हर वर्ष बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चीनी के भाव में हुई बढ़ौतरी की तुलना में गन्ने का भाव नहीं बढ़ा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। खेती की लागत के हिसाब से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। किसान भाव बढ़ाने की मांग को लेकर ही मिल के सामने धरना दे रहे हैं। उनका धरना गन्ने का भाव बढ़ने के बाद ही खत्म होगा। इस अवसर पर अशोक लठवाल, कृष्ण मलिक, संदीप मलिक आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।