{"_id":"6b098ef43e99fac497002a0d","slug":"video-nss-teaches-not-just-service-but-also-values-dinesh-sharma-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा ही नहीं, संस्कार भी सिखाता है एनएसएस : दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा ही नहीं, संस्कार भी सिखाता है एनएसएस : दिनेश शर्मा
रोहतक। एसआरएस पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन एनएसएस राज्य नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने निरीक्षण किया और स्वयंसेवकों को अनुशासन व सामाजिक दायित्वों का संदेश दिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि एनएसएस केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण, नेतृत्व, अनुशासन, सहानुभूति और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से इन मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने, शिविर के नियमों व प्रोटोकॉल का पालन करने और सामूहिक जीवन में सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। शिविर में जिले के 17 विद्यालयों के 210 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। पांचवें दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, 'सुनो नहरों की पुकार' अभियान के तहत जल संरक्षण संदेश और 'जल बचाओ, प्लास्टिक हटाओ' नुक्कड़ नाटक ने सबका ध्यान खींचा। कैप्टन जगबीर मलिक ने नशामुक्ति व सेना में करियर पर मार्गदर्शन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।