Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
'Shared Kitchen' (Sanjha Rasoi) launched at the Bawal Mini-Secretariat; women from self-help groups will take charge.
{"_id":"6b06ceeff4835acdb100967f","slug":"video-shared-kitchen-sanjha-rasoi-launched-at-the-bawal-mini-secretariat-women-from-self-help-groups-will-take-charge-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बावल लघु सचिवालय में शुरू हुई सांझा रसोई, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल लघु सचिवालय में शुरू हुई सांझा रसोई, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी
बावल। बावल स्थित लघु सचिवालय परिसर में बुधवार को सांझा रसोई की शुरुआत की गई। डीसी अभिषेक मीणा ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से शुरू की गई इस सामुदायिक रसोई का संचालन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं करेंगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सांझा रसोई जैसी पहल सामुदायिक सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करने के साथ जरूरतमंद लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने इस पहल से जुड़े संस्थानों और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
एसपी हेमेन्द्र मीणा ने भी अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की इस पहल की प्रशंसा की। एडीसी एवं जिला मिशन निदेशक राहुल मोदी के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सांझा रसोई शुरू करने का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर रसोई की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को आजीविका का बेहतर अवसर देना है। महिलाएं इसका संचालन करते हुए अपनी कार्यकुशलता और उद्यमशीलता का परिचय देंगी।
इस अवसर पर डीएमसी प्रदीप अहलावत, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीआईपीआरओ संदीप कुमार, बीडीपीओ शुभम, तहसीलदार महिमा और नायब तहसीलदार श्याम सुंदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।