{"_id":"6b053afc699bb7e1db0e6e9a","slug":"video-in-mahendragarh-guest-teachers-submitted-a-memorandum-to-the-mla-demanding-regularization-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में नियमितीकरण की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में नियमितीकरण की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत गेस्ट टीचर्स ने सोमवार को विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने विधायक से आगामी विशेष सत्र में उनकी मांग को उठाने की अपील की। इस पर विधायक ने सदन में उनकी आवाज उठाने और उनका हक दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
गेस्ट टीचर्स शैलेंद्र ने बताया कि वे 23 जून से कुरुक्षेत्र में धरना दे रहे हैं। उनकी मुख्य मांग नियमितीकरण की है। शिक्षकों के अनुसार वर्ष 2014 में बनाई गई तीन साल की पॉलिसी की सभी शर्तें वे पूरी करते हैं। इसी पॉलिसी के तहत कॉलेज कैडर के गेस्ट फैकल्टी टीचर्स और अन्य विभागों के कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है, लेकिन स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स की मांग पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी स्पीकिंग ऑर्डर भी उनके पक्ष में नहीं हैं। इसके बावजूद वे लंबे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षकों ने विधायक से आग्रह किया कि विशेष सत्र में नियमितीकरण का मुद्दा उठाकर सरकार तक उनकी बात पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें उनका हक मिल सके।
गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण के मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। इस दौरान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेशों को लागू करवाने की मांग उठाई जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि न्यायालयों से उन्हें राहत मिल चुकी है, लेकिन इन आदेशों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी विषय को लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले भी गेस्ट टीचर्स को सरकार बनने पर नियमित करने का भरोसा दिया गया था। अब प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से चर्चा की जाएगी। वहीं, कुरुक्षेत्र में उनका धरना लगातार जारी रहेगा और 29 नवंबर को मांगों के समर्थन में रैली आयोजित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।