Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal: Special combing operation against drug traffickers; 100 police personnel and sniffer dogs involved
{"_id":"6afe84eb5eab86572e05a299","slug":"video-kaithal-special-combing-operation-against-drug-traffickers-100-police-personnel-and-sniffer-dogs-involved-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: नशा तस्करों के खिलाफ विशेष कॉम्बिंग अभियान, 100 पुलिसकर्मी और स्निफर डॉग शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: नशा तस्करों के खिलाफ विशेष कॉम्बिंग अभियान, 100 पुलिसकर्मी और स्निफर डॉग शामिल
नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत कैथल पुलिस ने राजौंद क्षेत्र के गांव मंडवाल में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर एक विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस अभियान में स्निफर डॉग के साथ 10 पुलिस टीमों के करीब 100 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।
डीएसपी रोहताश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में एसएचओ थाना राजौंद एसआई हरपाल और सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष की टीमें भी मौजूद रहीं। पुलिस टीमों ने गांव में संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 12 घरों सहित अन्य स्थानों की गहनता से जांच की। इस दौरान यह छानबीन की गई कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं अथवा कोई व्यक्ति गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं है।
डीएसपी रोहताश ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, नशा तस्करों व अपराधियों पर शिकंजा कसना तथा उनके मन में कानून का भय पैदा करना है। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस का लक्ष्य पूरे जिले को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान के साथ-साथ आमजन को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने अपील की कि नशा बेचने वाले या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। डीएसपी ने जोर देकर कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है और कैथल पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।