Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
In Julana, Jind, contaminated water has been reaching homes for the past two months; women expressed their outrage by smashing earthen pots.
{"_id":"6afea5fb982f44ac8c0c048b","slug":"video-in-julana-jind-contaminated-water-has-been-reaching-homes-for-the-past-two-months-women-expressed-their-outrage-by-smashing-earthen-pots-2026-11-19-1795073531","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में दो माह से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में दो माह से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया रोष
कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में पेयजल सप्लाई में गंदा पानी आने से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर जनस्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन भानू प्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुरानी अनाजमंडी निवासी रमेश जिंदल, सुरेश, मनोज कुमार, राजेश, अंकित, राजू और रमन सिंगला ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पिछले कई वर्षों से पेयजल सप्लाई की समस्या बनी हुई है। पिछले करीब दो माह से घरों में आने वाले पानी में गंदगी और सीवरेज का दूषित पानी मिलकर आ रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि नई पाइपलाइन बिछने के बाद उन्हें स्वच्छ पेयजल मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि पेयजल पाइपलाइन में सीवरेज का गंदा पानी मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी की सप्लाई के कारण लोगों को बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर अपना रोष जताया और सरकार से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे एक्सईएन भानू प्रकाश ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।