Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi indramani nautiyal returns home after 9 years in saudi arabia public raises Rs 2.51 crore

उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

Fri, 27 Nov 2026 12:29 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Nov 2026 12:29 PM IST
सार

एक पिता की घर वापसी के लिए बेटी की कोशिश ने देश-विदेश के हजारों लोगों को एकजुट कर दिया। आर्थिक तंगी के चलते परिवार जिस बड़ी रकम का इंतजाम नहीं कर पा रहा था, उसे लोगों ने मिलकर जुटाया। करीब दो महीने तक चले इस अभियान के बाद कानूनी अड़चनें दूर हुईं और नौ साल से दूर इंद्रमणि आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गए।

विज्ञापन
Uttarkashi indramani nautiyal returns home after 9 years in saudi arabia public raises Rs 2.51 crore
दिल्ली पहुंचे इंद्रमणि नौटियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने परिवार के पास लौट सकेंगे। उनकी वापसी के लिए बेटी दीपिका नौटियाल ने लगातार प्रयास किए। उनकी अपील पर लोगों ने करीब 2.51 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाई, जिससे सऊदी अरब की अदालत की ओर से तय मुआवजे की रकम जमा कराई जा सकी।

विज्ञापन

इंद्रमणि वर्ष 2018 में रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। रियाद की एक निजी कंपनी में वह ट्रक चलाते थे। वर्ष 2019 में उनके ट्रक की एक कार से टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में कार सवार पांच सऊदी नागरिकों की जान चली गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

विज्ञापन

इस मामले में सऊदी अरब की अदालत ने इंद्रमणि को करीब एक साल की कैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने जेल की सजा पूरी कर ली, लेकिन मुआवजे की रकम जमा नहीं होने के कारण उनकी रिहाई और भारत लौटने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त ट्रक का बीमा नहीं था। अदालत ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए 9 लाख 84 हजार सऊदी रियाल जमा कराने का आदेश दिया था। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 2.51 करोड़ होती है। इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना इंद्रमणि के परिवार के लिए संभव नहीं था।

सोशल मीडिया पर अपील से शुरू हुआ अभियान

पिता की वापसी के लिए दीपिका ने हार नहीं मानी। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी। उनकी अपील का असर हुआ और उत्तरकाशी से शुरू हुई मुहिम देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों तक पहुंच गई।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: पांच साल में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक, धामी सरकार का दावा-इन फैसलों ने बदली प्रदेश की तस्वीर

इस अभियान में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और प्रवासी भारतीयों सहित हजारों लोगों ने योगदान दिया। उत्तराखंड सरकार ने भी दो लाख रुपये की सहायता दी। टिहरी निवासी रोशन रतूड़ी ने भी धनराशि जुटाने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराने में सहयोग किया। करीब दो महीने की कोशिशों के बाद जरूरी रकम जुटाई गई। इसके बाद 9.84 लाख सऊदी रियाल की राशि जमा कराई गई और रिहाई से संबंधित औपचारिकताएं पूरी हुईं। शुक्रवार को इंद्रमणि के दिल्ली पहुंचने के साथ ही परिवार का लंबा इंतजार खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed