{"_id":"6b06d1a1c4943d23800b6845","slug":"damaged-speed-breaker-turns-lethal-inviting-accidents-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-149254-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: टूटा स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, हादसों को दे रहा न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: टूटा स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, हादसों को दे रहा न्योता
विज्ञापन
ढालवाला। नगर पालिका क्षेत्र मुनि की रेती में यातायात को नियंत्रित करने के लिए लगाया गया स्पीड ब्रेकर अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए घातक साबित हो रहा है। रखरखाव के अभाव में यह स्पीड ब्रेकर जगह-जगह से टूट गया है। इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पालिका प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाया था लेकिन अब इसके उखड़ने से सड़क पर गड्ढे और नुकीले हिस्से उभर आए हैं। विशेष रूप से रात के समय स्ट्रीट लाइट की कम रोशनी या सामने से आते वाहनों की तेज हेडलाइट की चकाचौंध में वाहन चालकों को यह टूटा हुआ ब्रेकर दिखाई नहीं देता। अचानक ब्रेक लगाने या उखड़े हिस्से में टायर फंसने से बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर रहे हैं। मुनि की रेती क्षेत्र में साल भर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को इस क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे बड़े हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। वहीं सुबह और दोपहर के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और पैदल चलने वाले बुजुर्गों को भी इससे गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
क्षतिग्रस्त ब्रेकर का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। जिन स्थानों पर कीलें उभर आई हैं। उन्हें चिह्नित कर जल्द ही निकलवा दिया जाएगा। - नीलम बिजल्वान, नगर पालिका मुनि की रेती, अध्यक्ष