Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kamleshwar mahadev temple history preserves 40 footprints tracing a mahant tradition dating back to 178

कमलेश्वर महादेव मंदिर: 40 चरण पादुकाओं में दर्ज है महंत परंपरा का इतिहास, 12वें महंत संभाल रहे जिम्मेदारी

Mon, 23 Nov 2026 03:04 PM IST
Renu Saklani डॉ. श्रीकृष्ण उनियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
डॉ. श्रीकृष्ण उनियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: Renu Saklani Updated Mon, 23 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रखी चरण पादुकाएं सिर्फ धार्मिक परंपरा की निशानी नहीं, बल्कि बीते दौर की अहम स्मृतियों का खजाना भी हैं। इन पर दर्ज नाम, संवत और कार्यकाल से श्रीनगर गढ़वाल के इतिहास की कई कड़ियां जुड़ती हैं।

विज्ञापन
Kamleshwar mahadev temple history preserves 40 footprints tracing a mahant tradition dating back to 178
कमलेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के ऐतिहासिक नगर श्रीनगर गढ़वाल का पौराणिक कमलेश्वर महादेव मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि गढ़वाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण धरोहर स्थल है। मंदिर परिसर में संरक्षित करीब 40 चरण पादुकाएं यहां की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और इतिहास की कहानी बयां कर रही हैं। इन पादुकाओं पर उत्कीर्ण नाम, कार्यकाल और संवत के उल्लेख मंदिर की महंत परंपरा के साथ ही समाज और धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों की स्मृतियों को भी संजोए हुए हैं।

विज्ञापन


मंदिर में संरक्षित सभी चरण पादुकाएं केवल श्रीमहंतों की ही नहीं हैं, बल्कि इनमें समाज के प्रतिष्ठित और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की चरण पादुकाएं भी शामिल हैं। कहा मंदिर की महंत परंपरा की शुरुआत वर्ष 1787 से मानी जाती है। इस परंपरा में अब तक 12 महंत अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में 12वें महंत मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं का निर्वहन कर रहे हैं। - महंत आशुतोष पुरी, कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर।

विज्ञापन

चरण पादुकाओं पर अंकित अभिलेख मंदिर के इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनमें कई अभिलेख समय के साथ धुंधले पड़ गए हैं, जबकि कुछ पर संवत और अन्य विवरण आज भी पढ़े जा सकते हैं। उपलब्ध पठनीय अभिलेखों में संवत 1860 से लेकर संवत 2040 तक का उल्लेख मिलता है। इससे स्पष्ट होता है कि इन पादुकाओं में अलग-अलग कालखंडों की ऐतिहासिक स्मृतियां दर्ज हैं। पत्थरों पर उकेरे गए ये नाम और तिथियां उन व्यक्तित्वों की याद दिलाते हैं, जिन्होंने मंदिर और समाज की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  -भगवान प्रसाद घिल्डियाल, साहित्य एवं संस्कृति विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  दूर-दराज के शहरों से बर्फ तलाशने चकराता आ रहे पर्यटक, हिमालय की बर्फीली चोटियां देख मोहित हो रहे

खड़ा दीया परंपरा से जुड़ी है विशिष्ट धार्मिक पहचान

कमलेश्वर महादेव मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का उल्लेख दिल्ली स्थित अक्षरधाम में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री में भी किया गया है। मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दिन संतान प्राप्ति की कामना से की जाने वाली खड़ा दीया परंपरा इसकी सबसे विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं व पहचान में शामिल है। मान्यता के अनुसार निःसंतान दंपती संतान प्राप्ति की कामना लेकर रात्रि भर खड़े रहकर हाथों में जलता हुआ दीपक धारण करते हैं। इस वर्ष मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed