Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AC mini-bus service launched between Srinagar and Delhi

Pauri News: श्रीनगर-दिल्ली के बीच शुरू हुई एसी मिनी बस सेवा

Mon, 23 Nov 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 23 Nov 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
AC mini-bus service launched between Srinagar and Delhi
फोटो
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छात्रों और यात्रियों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अब एसी मिनी बस की सुविधा मिलेगी। सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिवहन निगम की 17 सीटर एसी मिनी बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा से गढ़वाल विश्वविद्यालय, एनआईटी और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय व्यापारियों और अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी।

बस श्रीनगर से प्रतिदिन सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी जबकि रात 10 बजे दिल्ली से श्रीनगर के लिए चलेगी। दोनों शहरों के बीच बसों का संचालन रोटेशन के आधार पर किया जाएगा। रोडवेज डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि मंत्री के प्रयासों से श्रीनगर डिपो को दो टेंपो ट्रैवलर और चार नई बसें मिली हैं। सोमवार को मंत्री के समक्ष डिपो के लिए 10 और नई बसों की मांग रखी गई। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से जल्द वार्ता कर श्रीनगर डिपो को हाइटेक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि डिपो को गढ़वाल में अलग पहचान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर यातायात अधीक्षक ललित भट्ट, यातायात निरीक्षक अजय गुप्ता, किशनलाल नवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed