Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three arrested with smack in separate incidents

Haridwar News: अलग-अलग जगहों से 23.21 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with smack in separate incidents
- ज्वालापुर, रानीपुर और सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 23.21 ग्राम स्मैक बरामद की है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश कर चारों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर पुलिस ने मंगलवार की रात नहर पटरी पर जटवाड़ा पुल की ओर गश्त के दौरान आम के पेड़ के नीचे खड़े एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा था। तलाशी लेने पर 11.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान सायन उर्फ नोनू निवासी सोनिया बस्ती, कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक साउल उर्फ सुहैल निवासी सोनिया बस्ती से लेकर आया था और किसी को देने जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं, रानीपुर पुलिस ने सिडकुल बाईपास से कृष्ण कुंज जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान सोनी निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि दो दिन पहले महदूद में किसी अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदी थी और उसे मुनाफे में बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिडकुल पुलिस ने रोशनाबाद में आरटीओ कार्यालय से आगे तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुनीर निवासी नगला इमरती रुड़की हाल सलेमपुर को पकड़ा। उसके पास से 4.59 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले रुड़की में अश्वनी नाम के युवक से स्मैक खरीदी थी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed