{"_id":"6afefe414842dd0ab00cebb5","slug":"mansa-devi-pedestrian-route-safety-tested-instructions-to-remove-flaws-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-156847-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मनसा देवी पैदल मार्ग की सुरक्षा परखी, खामियां दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मनसा देवी पैदल मार्ग की सुरक्षा परखी, खामियां दूर करने के निर्देश
Thu, 19 Nov 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेला एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ किया पैदल मार्ग का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने मनसा देवी पैदल मार्ग, सीढ़ी मार्ग और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मार्ग में कई खामियां सामने आईं। एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर इन्हें समय रहते दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने और किसी आपात स्थिति में उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने पैदल मार्ग के बीच में लगे विद्युत पोल हटाने और जिन स्थानों पर पैराफिट नहीं हैं वहां सुरक्षा की दृष्टि से पैराफिट लगाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने रास्ते में बनी पानी की टंकी की मरम्मत और जीर्णोद्धार कराने के साथ नई टोटियां लगाकर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। वहीं, क्षतिग्रस्त हिल बाईपास की मरम्मत कराने को भी कहा। इस दौरान एएसपी कुंभ राजेश भट्ट, सीओ सुशील रावत, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार, निरीक्षक सतवीर बिष्ट, प्रीतम सिंह मौजूद रहे।