Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: Oneve of Dev Diwali Har Ki Pauri was illuminated by 21000 earthen lamps ghats glowed with light

हरिद्वार: देव दिवाली की पूर्व संध्या पर 21 हजार दीपों से जगमगाई हरकी पैड़ी, रोशनी से नहाए घाट, की गई आतिशबाजी

Mon, 23 Nov 2026 10:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Nov 2026 10:41 PM IST
सार

श्रद्धालुओं ने घाटों पर दीप प्रज्वलित किए। घाटों पर कतारबद्ध सजाए गए हजारों दीपों से हरकी पैड़ी का नजारा अलौकिक हो गया। गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीपों की छटा देखते ही बन रही थी।

विज्ञापन
Haridwar: Oneve of Dev Diwali Har Ki Pauri was illuminated by 21000 earthen lamps ghats glowed with light
हरिद्वार में देव दीपावली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देव दिवाली की पूर्व संध्या पर हरकी पैड़ी 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। श्रीगंगा सभा की ओर से आयोजित दीपोत्सव में आसपास के गंगा घाटों पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। इस आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ दर्जाधारी व श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित भी मौजूद थे। इन सभी ने दीप प्रज्वलित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर दीप प्रज्वलित किए। घाटों पर कतारबद्ध सजाए गए हजारों दीपों से हरकी पैड़ी का नजारा अलौकिक हो गया। गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीपों की छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि देव दिवाली का सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते वैकुंठ चतुर्दशी पर प्रतिवर्ष दीपोत्सव आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता भी दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना करते हैं। श्रद्धालु अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ दीपदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट

युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि देव दिवाली सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। हरकी पैड़ी पर दीपोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। श्रद्धालु नूतन सिंघल ने बताया कि परिवार के साथ हरकी पैड़ी पर आकर दीपोत्सव देखने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। दीपों से सजे घाट और गंगा की लहरों पर पड़ती रोशनी का दृश्य अद्भुत था। इस मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, सिद्धार्थ चक्रपाणि, मनोज झा, विकास प्रधान, अवधेश कौशिक, वीरेंद्र कौशिक, अविनाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed