Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered against driver in connection with a death

Haridwar News: बुजुर्ग की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 23 Nov 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Case registered against driver in connection with a death
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, कार को किया सीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार को सीज कर दिया गया।


पुलिस के अनुसार, कनखल के ओम विहार, गुरुकुल कांगड़ी निवासी मूलचंद गोयल रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सैर करके घर लौट रहे थे। वह सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चल रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार फुटपाथ पर चढ़ा दी। कार की चपेट में आने से मूलचंद गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी निशा गोयल ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रविवार की देर रात मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार को सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed