Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP focuses on haridwar elections 882 booth In-charges from five assembly constituencies join key meeting

हरिद्वार में भाजपा का चुनावी फोकस: पांच विधानसभाओं के 882 बूथ प्रमुख पहली बार सीधे केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े

Mon, 23 Nov 2026 08:20 AM IST
Renu Saklani कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 23 Nov 2026 08:20 AM IST
सार

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने हरिद्वार में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पहली बार पांच विधानसभा क्षेत्रों के 882 बूथ प्रमुखों को केंद्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और संगठन की मजबूती का मंत्र दिया गया।

विज्ञापन
BJP focuses on haridwar elections 882 booth In-charges from five assembly constituencies join key meeting
bjp

विस्तार

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को धार देने का आह्वान किया। इस कार्यसमिति में संगठनात्मक जिला हरिद्वार को लेकर विशेष फोकस रहा। इसमें पांच विधानसभाओं के कुल 882 बूथ प्रमुखों को सीधे केंद्रीय नेतृत्व से जुड़ने का मौका मिला। पूरी कार्यसमिति के दौरान पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने बूथ प्रमुखों में जोश भरने का कार्य किया।

विज्ञापन


उन्हें आगामी योजनाओं और अभियान को गति देने के लिए प्रेरित किया गया। वक्तओं ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मजबूती के साथ अपने बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ जुटना होगा।
विज्ञापन

 

कार्यसमिति में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ जुटना होगा। प्रदेश प्रभारी अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं को 51 फीसदी वोट का लक्ष्य हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने को कहा। उन्होंने समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को संपर्क, संवाद, सहभाग और सेवा के मूल मंत्र को अपनाना होगा। उन्हें जनता के बीच सक्रियता बढ़ाकर पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता तक पहुंचाने और सोशल मीडिया पर सक्रियता का मंत्र

प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को इसे घर-घर तक पहुंचाना है। व्यक्तिगत संपर्क के साथ सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करना होगा। मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों पर जनता के बीच व्यापक चर्चा करनी चाहिए। इसमें बूथ प्रमुखों तक को विपक्ष खासकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर करने को कहा गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि दोहरी इंजन सरकार की नीतियों और राष्ट्रवाद के विचार को जन-जन तक पहुंचाना ही बूथ पर प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें...राजनीति: हरिद्वार में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर दिग्गजों के दौरों और आयोजनों से रखा फोकस

 

भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता तो कांग्रेस को मिलता स्वर्ण पदक : अरविंद मेनन

प्रदेश सहप्रभारी अरविंद मेनन ने कहा विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार का कोई ओलंपिक या खेल होता, तो उसमें स्वर्ण पदक सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को ही मिलता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अंग्रेजी वर्णमाला के ए से लेकर जेड तक कोई ऐसा अक्षर नहीं छोड़ा है, जिसके नाम से कोई घोटाला न किया हो। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर 51 फीसदी से अधिक वोट प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम करना है। निचले स्तर तक समाज के हर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed