{"_id":"6b07b3662c948b09d10244a9","slug":"kashi-tamil-sangamam-200-delegates-to-arrive-in-banaras-tomorrow-special-trains-to-operate-until-december-9-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी तमिल संगमम: कल बनारस आएंगे 200 प्रतिनिधि, नौ दिसंबर तक होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी तमिल संगमम: कल बनारस आएंगे 200 प्रतिनिधि, नौ दिसंबर तक होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
Thu, 26 Nov 2026 09:49 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:49 AM IST
सार
काशी तमिल संगमम स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से रवाना हो गई है। ऐसे में कल 200 प्रतिनिधि बनारस आएंगे। तमिल संगमम के लिए नौ दिसंबर तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए स्पेशल ट्रेन बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन कन्याकुमारी से चली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इससे करीब 200 प्रतिनिधि काशी आएंगे। नौ दिसंबर तक रेलवे की ओर से कुल सात ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर से काशी आने वालों को बड़ी राहत होगी। खास बात यह है कि सभी स्पेशल ट्रेनें बनारस स्टेशन पर ही आएंगी।
विज्ञापन
काशी में तमिल संगमम का आयोजन इसी महीने 28 नवंबर से शुरू होना है। इसको लेकर बीएचयू सहित अन्य जगहों पर तैयारियां चल रही हैं। कन्याकुमारी से करीब 200 प्रतिनिधियों को लेकर दक्षिण रेलवे की पहली स्पेशल ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आईआईटी मद्रास और बीएचयू द्वारा संगमम के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक एवं सभ्यतागत संबंधों को सुदृढ़ कर दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें इस दिन चलेंगी
- 25 नवंबर : 06041 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस स्पेशल 25 नवंबर को कन्याकुमारी से रवाना हुई और 27 नवंबर को रात 8 बजे बनारस पहुंचेगी।
- 1 दिसंबर : 06042 बनारस-कन्याकुमारी एक्सप्रेस स्पेशल 1 दिसंबर को रात 10:30 बजे बनारस से चलकर 4 दिसंबर को सुबह 4:45 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी।
- 28 नवंबर : 06043 चेन्नई सेंट्रल से 28 नवंबर को सुबह 4.15 बजे चलकर 29 नवंबर को रात 9 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
- 29 नवंबर : 06047-कोयंबटूर स्टेशन से 29 नवंबर को शाम 6 बजे से चलकर यह ट्रेन 1 दिसंबर को रात 8 बजे बनारस आएगी।
- 2 दिसंबर : 06049 चेन्नई सेंट्रल से 2 दिसंबर को सुबह 4.15 बजे चलकर 3 दिसंबर को रात 8 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
- 3 दिसंबर : 06051 3 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से चलकर 5 दिसंबर को रात 8 बजे बनारस आएगी।
- 5 दिसंबर : 06053 कोयंबटूर से 5 दिसंबर शाम 6 बजे से चलकर 7 दिसंबर को रात 8 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
- 9 दिसंबर : 06052 बनारस से रात 10.30 बजे से चलकर 11दिसंबर को सुबह 6.30 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी।
