Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dariyapur Labour Hub to become a permanent centre for addressing workers' issues

Sultanpur News: दरियापुर लेबर अड्डा बनेगा श्रमिकों की समस्याओं का स्थायी केंद्र

Tue, 24 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dariyapur Labour Hub to become a permanent centre for addressing workers' issues
 दरियापुर ​स्थित लेबर अड्डा पर मजूदरों से वार्ता करते डीएम। स्रोत- सूचना विभाग
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दरियापुर स्थित लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने घोषणा की कि यह अड्डा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का एक स्थायी केंद्र बनेगा। यहां सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन, श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों के प्रयासों से लेबर अड्डे को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रमिकों को एक ही स्थान पर सामाजिक सुरक्षा, परिवार संबंधी समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। सुबह आठ से दोपहर 12:00 बजे तक विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


इससे श्रमिकों को अपनी दिहाड़ी का नुकसान किए बिना समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना-2027 जैसी गतिविधियों में भी सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के बैठने और विश्राम के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आगामी 45 दिनों में कैंटीन का संचालन करेंगी। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और श्रमिकों को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा। श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। प्रशासन का लक्ष्य है कि दो माह में इस केंद्र को स्थायी और व्यवस्थित स्वरूप दिया जाए। जिलाधिकारी ने स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बैठने की जगह और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed